Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर विधायक सुदेश राय के जन्मदिन पर होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन

17 नवंबर को देशभर के दिग्गज हास्य कवि और लाफ़्टर चौंपियन आएंगे सीहोर

सीहोर। विधायक सुदेश राय के जन्मदिन 17 नवंबर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन संस्था की ओर से जानकारी देते हुए टॉकीज सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन के संयोजक राजकुमार जायसवाल रिंकू ने बताया कि इस वर्ष विशुद्ध हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के दिग्गज हास्य कवि तथा लाफ़्टर शो चौंपियन श्रोताओं को गुदगुदाने आ रहे हैं। यह आयोजन प्रतिवर्षानुसार स्थानीय लीसा टॉकीज़ के मैदान पर 17 नवंबर गुरुवार की रात्रि नौ बजे प्रारंभ होगा तथा सीहोर की परंपरा अनुसार पूरी रात यह आयोजन चलेगा। इस वर्ष अभी तक जिन कवियों के आने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है उनमें- गुरु सक्सेना (सांड नरसिंहपुरी- हास्य), शंभू शिखर (हास्य कवि, लाफ़्टर शो 2022 फेम), मुन्ना बेटरी (हास्य कवि, लाफ़्टर शो 2022 फेम), अंजुम रहबर (कवयित्री, कपिल शर्मा शो फेम), दिनेश देसी घी (हास्य कवि), जानी बैरागी (हास्य कवि), सुमित्रा सरल (कवयित्री), शशिकांत यादव (सबरस संचालक) इनके अलावा भी अन्य कवियों से बात चल रही है। कार्यक्रम के सूत्रधार साहित्यकार पंकज सुबीर और मीडिया प्रभारी महेन्द्र मनकी ठाकुर हैं। सीहोर में कवि सम्मेलन की एक बरसों पुरानी परंपरा रही है, सीहोर का नाम कवि सम्मेलन नगरी के रूप में ख्यात रहा है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विधायक सुदेश राय के जन्मदिन पर पिछले बीस वर्षों से कवि सम्मेलन का आयोजन लीज़ा टॉकीज़ मैदान पर आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष यह आयोजन पूरी तरह से हंसी और ठहाकों को समर्पित रहेगा। लाफ़्टर शो के 2022 संस्करण में अपना जलवा दिखा कर पूरे देश में प्रसिद्ध हो जाने वाले कवि शंभु शिखर तथा मुन्ना बेटरी अपनी विशेष शैली के चलते श्रोताओं में बहुत लोकप्रिय हैं। उनके सहित सभी हास्य कवि पूरी रात उपस्थित श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
5 растений, которые не стоит выращивать в огороде: садовый мастер Пятерка вредных напитков, Бог на ресторане: идеальное блюдо из простых ингредиентов