Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

आनंद उत्सव : छात्रों ने खेलों में दिखाया दम, छात्राओं ने मारी नृत्य प्रतियोगिता में बाजी

- रेहटी नगर परिषद द्वारा कराया गया आनंद उत्सव का आयोजन, समापन अवसर पर हुआ पुरस्कारों का वितरण

रेहटी। नगर परिषद रेहटी द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुसार आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, हस्तकला, पेंटिंग, निबंध सहित कई अन्य परम्परागत प्रतियोगिताएं एवम आयोजनों को कराया गया। आनदं उत्सव में कबड्डी, खो-खो सहित अन्य खेलों में छात्रों के साथ छात्राओं ने भी दम दिखाया तो वहीं नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति दी। आनंद उत्सव के दौरान नगर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कई खेल प्रतियोगियों में हिस्सा लिया। आनंद उत्सव का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, उपाध्यक्ष राजीव अर्चना शर्मा, पार्षदों, सीएमओ वैभव देशमुख, अधिकारियों सहित भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर कन्या स्कूल की प्राचार्य, वरिष्ठ शिक्षक मानसिंह सोलंकी सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, नगर के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व नगरवासी मौजूद रहे। आनंद उत्सव के दौरान नगर के स्कूलों के बच्चों ने पारंपरिक खेलों में जमकर दम दिखाया। सबसे पहले कबड्डी खेली गई। इसके बाद छात्रों द्वारा खो-खो खेला गया। फिर छात्राओं ने खो-खो, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ की। आनंद उत्सव के दौरान निबंध प्रतियोगिता, हस्तकला, पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। आनंद उत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा खेल उत्सव में जीती टीमों को शील्ड, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया। समापन अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर गोपाल सिंह, जिला प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती, भाजपा आष्टा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चौहान, वरिष्ठ नेता गोपाल टेलर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
В нашем блоге вы найдете массу полезных советов и лайфхаков для уюта и комфорта в вашем доме. Мы делимся рецептами изысканных блюд, заботимся о вашем здоровье и делимся секретами успешного огородничества. Посетите наш сайт, чтобы узнать больше! Магическите хрупкави картофи и месо: Най-добрите храни за жени след 50-годишна възраст, препоръчани от Тайната на правилното обелване на Трик на цветаря: как да спасим Войната на Черно море: Гордън Рамзи разкрива същността на перфектните яйца: Топли рецепти за усещане на вкуса на свинската Неочакван метод за избелване на тюла от сивотата: Изучите лучшие лайфхаки для улучшения вашей кулинарии, полезные советы для садоводства и интересные статьи про огород на нашем сайте. Узнайте, как стать настоящим мастером кулинарии и садоводства уже сегодня!