Newsभोपालमध्य प्रदेश

कलाकार दीपक वर्मा को कथक में डॉक्टोरेट की उपाधि

कलाकार दीपक वर्मा को कथक में डॉक्टोरेट की उपाधि

भोपाल। राजधानी के कलाकार दीपक वर्मा पिता उमेश चन्द्र वर्मा को छत्तीसगढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ ने शास्त्रीय नृत्य में डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया है। उन्होंने अपना शोधकार्य कथक नृत्य के अंतर्गत ‘कथक नृत्य में भगवान शिव की अभिव्यक्ति : एक अनुशीलन’ विषय पर पूरा किया है। दीपक वर्मा ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा खैरागढ़ विवि से कथक नृत्य में प्राप्त की है। स्नातक में दीपक को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे भोपाल दूरदर्शन से कलाकार के रूप में जुड़े हुए हैं। उन्हें भारत सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा यंग आर्टिस्ट स्कालरशिप भी दी जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zašifrovaný obraz: Uvidí len malokto Mušite mať Nevyriešiteľná hádanka pre novoročnú náladu: Musíte nájsť hraciu Fascinujúca logická Úloha pre ľudí s extrémnym zrakom: Nájdite Kde je skutočný pes: náročná hádanka, ktorú vyriešite za