आष्टा। न्यायालय परिसर आष्टा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पर तीन बच्चोें के माता-पिता को मिलवाया गया तो वहीं कई प्रकरणोें में समझौैते कराए गए एवं लोगों को त्वरित न्याय दिलाया गया। इससे पहले नेशनल लोक अदालत की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई।
लोक अदालत में सबसे चर्चित मामला ग्राम टीटोरिया तहसील आष्टा निवासी सीता उर्फ सुनीता एवं उनके पति के बीच चल रहे मनमुटाव को लेकर रहा। सुनीता अपने तीन बच्चों के साथ पिछले करीब 6 माह से पति संजय वर्मा केे साथ मनमुटाव के कारण घर बैठी थी। यह मामला नेशनल लोक अदालत में लाया गया। इस दौरान सुरेश कुमार चौबे प्रथम जिला न्यायाधीश आष्टा, वंदना त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आष्टा, भूपेश जामालिया अधिवक्ता की समझाईश से पति संजय वर्मा के साथ प्रकरण में समझाईश देकर राजीनामा करवाया गया। इसके बाद पुष्पगुच्छ देकर दोनों को हंसी-खुशी के साथ रहने हेतु ससुराल रवाना किया गया। लंबित प्रकरणों में प्रथम जिला न्यायाधीश एसके चौबे के न्यायालय में कुल 230 विद्युत प्रकरण निराकरण के लिए रखे गए थे। इसमें से राजीनामा अनुसार कुल 104 प्रकरणों का निराकरण हुआ। इसमें 1103536 रूपए की राशि जमा कराई गई तथा अन्य लिटिगेशन प्रकरणों में कुल 390 प्रकरण रखे 
नपा ने 125 बकायादारों से वसूले 3 लाख 12 हजार रूपए-
नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत नगरपालिका ने बकायादारों से राशि वसूलने शिविर लगाया, जिसका निरीक्षण विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने किया। निरीक्षण के दौरान श्री मेवाड़ा ने नगरपालिका के वसूली अमले से जमा की गई बकाया राशि की जानकारी ली। लोक अदालत के दौरान लगाए गए शिविर में जलकर के 70 बकायादारों ने 2 लाख रूपए जमा कराए, वहीं संपत्तिकर के 55 बकायादारों ने 1 लाख 12 हजार रूपए जमा कराए। इस प्रकार कुल 125 बकायादारों से 3 लाख 12 हजार रुपए की वसूली हुई। विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने नगरपालिका के सहायक राजस्वगण कमरुद्दीन, जगदीश वर्मा, गबू सोनी, नारायनसिंह सोलंकी, आकाश चौहान, संजय शर्मा, हरनाथ मालवीय, प्रियंका शर्मा आदि के सराहनीय योगदान को भी सराहा।
ये रहे मौजूद-
नेशनल लोक अदालत के दौरान प्रमुख रूप से तहसील विधिक सेवा समिति आष्टा के अध्यक्ष प्रथम जिला न्यायाधीश सुरेश कुमार चौबे तथा द्वितीय जिला न्यायाधीश कंचन सक्सेना, न्यायाधीशगण वंदना त्रिपाठी, एमएनएच रजवी, ऋचा राजावत, आयुषी गुप्ता, रिचा जैन, भारतीय स्टेट बैंक आष्टा कन्नौद रोड, कन्नौद मिर्जी, कोठरी, जावर के मुख्य शाखा प्रबंधक भगत सिंह, अनिल सिंह, कैलाश पवार, मप्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के डीजीएम अजय कुमार वाधवानी, मध्यप्रदेश लॉ एंड पब्लिक वेलफेयर काउंसिल के जिला अध्यक्ष धीरज धारवां, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष तेज सिंह भाटी, सचिव भूपेश जामलिया, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।