Newsआष्टाजावरसीहोर

आजाद अध्यापक संघ की बैठक संपन्न, जावर जोन कार्यकारिणी का हुआ गठन

आजाद अध्यापक संघ की बैठक संपन्न, जावर जोन कार्यकारिणी का हुआ गठन

सीहोर। आजाद अध्यापक संघ की बैठक शा.उ.मा.विद्यालय धुराड़ा कला जावर जोन ब्लॉक आष्टा में हुई। इसकी अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह सिसौदिया जिला अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती एवं चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद जावर जोन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रेम सिंह सोलंकी अध्यक्ष जावर जोन ब्लॉक आष्टा, दिनेश माली सचिव, भीम सिंह दुदनिया उपाध्यक्ष, लोकेश गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर पुष्पहारों से स्वागत कर आजाद अध्यापक संघ जिला इकाई सीहोर द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गई। जीमीनी स्तर की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई एवं समस्याओं को हल करने के हरसंभव प्रयास करने की बात भी कही गई। इसके अलावा क्रमोन्नति, अनुकम्पा के लिए जिला स्तर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने पर भी सहमति बनी। इस अवसर पर बाबूलाल सोलंकी प्राचार्य धुराड़ा कला, लखनलाल मालवीय जिला उपाध्यक्ष, चंदर सिंह परमार जिला संगठन मंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष आष्टा रोशन सिंह परमार, रतन सिंह गोयल, मोहनलाल चौहान, कमल किशोर सेवार्थी, अर्जुन सिंह वर्मा, संगीता मालवीय, विजय सिंह सोलंकी, नवल सिंह जायसवाल, राय सिंह ठाकुर, मधुसूदन जाटव, असलम शेर खान, मान सिंह गोयल आदि शिक्षकों ने सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button