
सीहोर। जिले की बुदनी विधानसभा में होने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित सितंबर माह के दौरे से पहले कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिलेभर के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों की क्लास लगाई। इस दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि राजस्व संबंधी प्रकरणों को हर हाल में समय-सीमा में निपटाएं। इस दौरान कलेक्टर श्री ठाकुर ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भू-राजस्व, स्वामित्व योजना, धारणाधिकार, मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना, किसान सत्यापन सहित अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। बैठक में राजस्व संबंधी मामला भी उठा, जिसमें अब तक सीहोर जिले में खनिज विभाग राजस्व वसूली में टॉप पर है। राजस्व अमले को भी वसूली में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक का आयोजन कोलार गेस्ट हाउस में किया गया था। इधर सीहोर जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी 2 सितंबर को सीहोर में कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों की बैठक लेंगे।
राजस्व वसूली में लाएं तेजी-
भू-राजस्व की वसूली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री ठाकुर ने कहा कि वसूली के कार्य में तेजी लाई जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से अभी तक कुल 5 करोड़ 66 लाख 19 हजार 306 रुपए की राजस्व वसूली की गई है। इसी तरह खनिज से 5 करोड़ 32 लाख 62 हजार 938 की राजस्व प्राप्ति हुई है।
6902 नामांतरण के प्रकरणों का हुआ निपटारा-
जिले में नामांतरण बंटवारा के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री ठाकुर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरण का समय-सीमा में निराकरण करें। बैठक में जानकारी दी गई कि 1 अप्रैल से अभी तक जिले में नामांतरण के कुल 6902 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार बंटवारा के 1337 प्रकरण तथा नामांकन के 2016 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
पीएम किसान-सीएम किसान योजना-
पीएम किसान योजना के तहत लैंड रिकॉर्ड से लिंक प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लैंड रिकार्ड से लिंक करने के जो प्रकरण रह गए हैं उन्हें शीघ्र कर लिया जाए। बैठक में बताया गया कि 39382 प्रकरणों में से 30541 का लिंककिंग की जा चुकी है। शेष बचे 8841 प्रकरणों को शीघ्र लिंक किया जाए। इसी तरह मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत जिले में कुल 166783 लक्ष्य के विरुद्ध 165876 का सत्यापित किए जा चुके हैं। शेष बचे 907 प्रकरणों का शीघ्र ही निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी मंत्री डॉ. चौधरी भी 2 सितंबर को लेंगे अधिकारियों की बैठक-