‘विकास’ का श्रीगणेश : विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर करेंगे भूमिपूजन

‘विकास’ का श्रीगणेश : विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर करेंगे भूमिपूजन

सीहोर। गणेशोत्सव के दौरान 2 सितंबर को सीहोर विधायक सुदेश राय एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर सीहोर में होने वाले विकास कार्यों का श्रीगणेश भी करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए की लागत से होने वाले भोपाल नाके स्थित शापिंग कॉम्पलेक्स निर्माण का भूमिपूजन दोपहर 12 बजे विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका के सीएमओ संदीप श्रीवास्तव, नगर पालिका के पार्षदों के अलावा क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को सड़क निर्माण, लाईब्रेरी भवन निर्माण और व्यवसायिक भवन निर्माण का भी भूमि पूजन के अलावा शनिवार को पार्वती कालोनी में नाली निर्माण का कार्य, चाणक्यपुरी में सीसी सड़क और पेवर ब्लाक आदि निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया जाएगा।

Exit mobile version