Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

होली से पहले भगोरिया पर्व की धूम, भूरीटेक में लगा पहली बार मेला

- कांग्रेस के युवा नेता अर्जुन शर्मा निक्की ने किया भगोरिया पर्व का शुभारंभ, पुरस्कार भी बांटे

रेहटी। सीहोेर जिलेभर में इस समय होेली सेे पहले आदिवासियों के परंपरागत पर्व भगोरिया की जमकर धूम है। आदिवासी क्षेत्रों में भगोरिया पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में इस बार रेेहटी तहसील के आदिवासी गांव भूरीटेक कावड़ में भी भगोरिया मेले का आयोजन किया गया। पहली बार लगेे इस भगोरिया मेले का शुभारंभ कांग्रेस के युवा नेता अर्जुन शर्मा निक्की नेे किया। इस दौरान उन्होेंनेे यहां पर आदिवासियों के साथ ढोल पर डांस किया तोे वहीं पुरस्कार के रूप में ढोेल वालों कोे 1100-1100 रूपए की ईनामी राशि भी दी। भगोरिया पर्व के शुभारंभ मौके पर अर्जुन शर्मा निक्की ने कहा कि भगोरिया पर्व आदिवासियोें का परंपरागत त्यौैहार है। सालभर में एक बार आने वाला यह त्यौैहार आदिवासियोें के बीच सौैहार्द का वातावरण बनाता है। इस पर्व पर आदिवासी समाज सालभर में हुए मनमुटाव, नाराजगी, गिलेे-शिकवे को दूर कर अपनी मस्ती में यह पर्व मनाता है। अर्जुन शर्मा निक्की ने कहा कि इस बार भूरीटेेक कावड़ में भी भगोरिया पर्व का आयोजन किया गया। अब यहां पर हर साल धूमधाम से यह पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान अर्जुन शर्मा निक्की द्वारा मेले में आए ढोल बाजों को 1100-1100 रूपए का पुरस्कार भी वितरित किया गया। इस मौैके पर आदिवासियों द्वारा कांग्रेस के युवा नेेता अर्जुन शर्मा निक्की को तीर-कमान भेंटकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य बंजारी भाई, लक्ष्मण सिंह बारेला, ग्राम पंचायत सरपंच प्रेमलता संतोष मालवीय, भुवनेश दीवान, सुरेश विश्वकर्मा, दुष्यंत मालवीय, अरविंद पांडे, रमन पांडे, श्याम मीणा, अमीर यादव वकील, राकेश चौहान, विजय सिंह कुशवाहा, पूर्व सरपंच जगदीश रघुवंशी, शुभम चौहान, पूर्व सरपंच सुकलाल बारेला, मिथिलेश महाराज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाज के लोग मौैजूद रहेे।
सिद्धिकगंज, भेसान में भी लगा भगोरिया-
होली से पहले आदिवासी समाज द्वारा अपने परंपरागत पर्व भगोरिया को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा ही माहौल सीहोर जिले के आदिवासी समाज में भी देखने को मिला, जहां होली से पहले आदिवासी समाज ने भगोरिया पर्व पर एक-दूसरे के गिले-शिकवे दूर कर जमकर जश्न मनाया, नाच-गाना किया एवं होली की बधाइयां भी आदान-प्रदान की। सीहोर जिले के सिद्धिकगंज क्षेत्र में प्राचीनकाल से ही भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। होली के एक सप्ताह पहले से ये पर्व मनाया जाता है। लोग इस दौरान लगने वाले हाट में होलिका पूजन की सामग्री भी खरीदते हैं। ऐसा भी भगोरिया सीहोर जिले के जावर, चकल्दी, भेसान सहित अन्य स्थानों में भी लगता है। भगोरिया मेला होली से पहले लगने वाले हाट बाजार वाले दिन संबंधित स्थानों पर लगता है। इस भगोरिया मेले में आदिवासी समाज के युवक-युवतियां सज-धज कर आते हैं एवं साल भर में एक-दूसरे के प्रति जो भी शिकवे-शिकायत, नाराजगी होती है। वह सब इस दिन गले मिलकर खत्म कर देते हैं और भगोरिया पर्व पर जश्न मनाते हैं। इस दौरान उत्साह, उमंग के साथ आदिवासी ढोल मांदल (डीजे) की थाप पर जमकर थिरकते भी हैं। जावर के भगोरिया मेले में सुनील कटारा आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष, देवकरण सिंह कुरल भीम आर्मी क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धिकगंज, मुकेश कुमार भोसले जयस, मिस्तर पटेल सिद्धिकगंज महेंद्र काजले सरपंच सिद्धिकगंज, दयाराम डुडवे, कैलाश रावत, डॉ राहुल बडगूजर, सुगन सिंह, दिलीप सोलंकी सहित अन्य लोग शामिल रहे। मेले में थाना प्रभारी महेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम भी तैनात रही। इस मौके पर शांति मंडलोई एवं शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने वरिष्ठ समाजसेवियों का साफ बांध कर स्वागत किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
De Psychologische Valkuilen van Onze Geest: Waarom we verliefd Hoe de plant snel te Hoe groenten helder gekleurd blijven tijdens het Waarom bloeien de petunia's niet? 4 Verzorgingsfouten die de knoppen Waarom je rugpijn Wat gebeurt Hoe vocht Hoe onderscheid Waarom een kat 's nachts Regelmatig wandelen als vervanging van fitness voor zichtbare resultaten: belasting 3 onconventionele manieren om planten te beschermen met eierschalen Vervang Zout in je Dagelijkse Vouw een