Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

आज करेंगे भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव नामांकन दाखिल, होगा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं रोड शो

सीहोर। बुधनी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव नामांकन दाखिल करने की अंतिम दिन 25 अक्टूबर को भव्य रोड शो के साथ में नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचेंगे। इससे पहले बुधनी के दशहरा मैदान पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसके लिए भाजपा ने भी भव्य तैयारियां की हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शर्मा, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर सहित कई अन्य नेता भी शामिल होंगे। बुधनी विधानसभा के नेता, कार्यकर्ता भी यहां पहुंचेंगे। इससे पहले सभा होगी और इसके बाद नामांकन दाखिल करने के लिए एसडीएम कार्यालय तक रोड शो किया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सभी से अपील की है कि वे 25 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करने के लिए बुधनी स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचेंगे। इसमें उन्होंने बुधनी विधानसभा के सभी लोगों को आमंत्रित भी किया है।
गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचेंगे बुधनी के नेता, कार्यकर्ता-
भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के नामांकन रैली एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुधनी विधानसभा के सभी नेता, कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में गाड़ियों के काफिले के साथ में पहुंचेंगे। इसको लेकर तैयारियां की गई हैं। नामांकन रैली में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे, इसको लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों ने उनसे अपील भी की है।
अब तक हुए इतने नामांकन पत्र दाखिल –
बुधनी विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान उपचुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक क्रांति जनशक्ति पार्टी के अभ्यर्थी रामप्रसाद पटेल, समाजवादी पार्टी के अभ्यर्थी अर्जुन आर्य, जयप्रकाश जनता दल के अभ्यर्थी पंकज मौर्य, रॉईट टू रिकॉल पार्टी के अभ्यर्थी अभिषेक चौधरी, कांग्रेस के अभ्यर्थी राजकुमार पटेल, अजय सिंह, आनंद कुमार श्याम, सुश्री आरती बाई ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी तथा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। मतदान 13 नवम्बर 2024 को होगा तथा मतगणना 23 नवंबर 2024 को की जाएगी।सहित अन्य अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा कर दिए हैं। बुधनी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी तथा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। मतदान 13 नवंबर एवं मतगणना 23 नवंबर 2024 को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Jak odstranit skvrnu od bource morušového z oblečení: Trik s prázdnou židlí zachránil stovky vztahů v Recept na gurmánskou svačinu: náklady olivy Jak často byste měli vstávat Jak se starat o Seznamování s rodiči partnera: Jak být rád a Recept na rychlé jídlo: Tabouleh Normalizace funkce vaječníků: hlavní metody Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!