
सीहोर। अब भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश से उखाड़ना है। इसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान में उतरे। सभी का एक ही लक्ष्य होना चाहिए 2023 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत। जिस तरह से भाजपा ने जोड़-तोड़ करके सरकार बनाई थी, लेकिन इस बार पूरी तरह से भाजपा को उखाड़ना है। ये बातें रविवार को चाणक्यपुरी स्थित स्वामी विवेकानन्द कॉलेज में जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित मंडलम अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों की प्रथम एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी प्रकाश जैन ने कहीं।
जिम्मेदारियोें को ईमानदारी से निभाएं-
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ बलबीर तोमर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को विश्वास दिलाते हैं कि मंडलम और सेक्टरों तक मजबूत हैं; उन्होंने कहा कि जिस भी कार्यकर्ता को जो जिममेदारी मिले उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में जुट जाएं। कार्यशाला में मंडलम अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी शामिल रहे।