
आष्टा। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता एवं प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा एक दिवसीय प्रवास पर आष्टा पहुंची। आष्टा पहुंचने पर स्थानीय विश्राम ग्रह पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रितु आनंद जैन, नपा अध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, जिला भाजपा की सह कोषाध्यक्ष संध्या बजाज, पार्षद अंजनी चौरसिया, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रिया निलेश खंडेलवाल सहित महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेहा बग्गा का स्वागत व सम्मान किया। महिला मोर्चा की बहनों के साथ सुश्री नेहा बग्गा नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंची तथा बहनों से जनसंपर्क कर लाडली बहना योजना की जानकारी देते हुए योजना का फार्म भरवाया। सुश्री नेहा बग्गा ने उन्हें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पूरी जानकारी देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं के लिए, बालिकाओं और युवतियों के लिए जो विभिन्न योजनाएं उनके सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है उनकी भी जानकारी दी। इस दौरान कई घरों में बहनों के साथ बैठकर चर्चा भी की। मध्यप्रदेश एवं केंद्र सरकार की किन-किन योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त हो रहा है इसकी जानकारी भी ली। इस अवसर पर नेहा बग्गा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरू की गई है। योजना को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा भी मैदान में है। इसी को लेकर आष्टा नगर में भी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर योजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि योजना के आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं।