खिलते कमल कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा मंडल सीहोर, श्यामपुर देवीपुरा के प्रतिभावान युवाओं का किया सम्मान

सीहोर। खिलते कमल सम्मान अंतर्गत भाजपा युवामोर्चा मंडल सीहोर श्यामपुर देवीपुरा के द्वारा संयुक्त कार्यक्रम श्यामपुर में आयोजित किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चां प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय विशेष अतिथि के रूप में सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सम्मिलित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवामोर्चा सीहोर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार के द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश मेवाड़ा,सुनील लुबनिया, नवीन ताराचंद चौहान, संजय पाटीदार,ललता दांगी,दिनेश पाटीदार गोविंद पाटीदार,परमानंद मीणा,रमेश लोधी, विनोद परिहार, धर्मेंद्र बैरागी,बलराम माली, हेमराज लोधी,मांगीलाल मीणा, संतोष जाट,अभिषेक दांगी विशाल जाट,समीर मेवाड़ा,आकाश वर्मा,यश अग्रवाल अनुज हरीश चौधरी,प्रीतम गौर,सुनील राय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।