
रेहटी। भाजपा के चकल्दी मंडल में भारतीय जनता युवा मोेर्चा द्वारा बाईक रैली निकालकर हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित किया गया। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सहित मंडल महामंत्री पुनीत यादव की अगुवाई में मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओें ने अपनी-अपनी गाड़ियों पर तिरंगा लगाकर जागरूकता फैलाई। हर घर तिरंगा अभियान के लिए निकाली गई बाईक रैली की शुरूआत चकल्दी से की गई। बाईक रैैली मंडल के कोठरा, तजपुरा, खनपुरा, सोसायटी, सतराना सहित अन्य गांवों में पहुंची एवं लोगोें से अपील की गई कि वे हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरोें मेें तिरंगा फहराएं एवं देश की आजादी के 75वें वर्ष को मनाएं।