News

बुधनी की कांग्रेस नेत्री कंचन शर्मा बनी हरदा जिले की प्रभारी

बुधनी। लोकसभा 2024 के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी तरह से कोई कसर नहीं छोड़ रही है। संगठन को मजबूत करने के लिए अनेक नियुक्तियां की जा रही हैं, जिसमें बुधनी की कांग्रेस नेत्री एवं प्रदेश सचिव कंचन शर्मा को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने हरदा जिले का प्रभारी बनाया गया है। इससे पूर्व विधानसभा चुनाव में कंचन शर्मा होशंगाबाद की जिला प्रभारी बनाई गई थी। नवनियुक्त जिला प्रभारी कंचन शर्मा अब जल्द ही हरदा पहुंचकर महिला कांग्रेस की मीटिंग आयोजित कर सभी कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जिले से ब्लॉक स्तर के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिलकर लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार में जुटेंगी। कंचन शर्मा को हरदा जिले का प्रभारी बनाए जाने पर बनाए जाने पर बुधनी विधानसभा के अनेक कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें बधाई दी गई।
कंचन शर्मा लगातार संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाती हैं। वे महिला कांग्रेस को लगातार मजबूती देने में जुटी हुईं हैं। कंचन शर्मा राहुल गांधी की टीम की सक्रिय सदस्य होने के साथ-साथ बुधनी विधानसभा क्षेत्र की भी बेहद सक्रिय कार्यकर्ता हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए होशंगाबाद का प्रभारी बनाया था। उनके नेतृत्व में पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भी काफी अच्छा कार्य किया। हालांकि यहां से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। अब लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें हरदा जिले की कमान सौंपकर एक बार फिर से उन पर ही भरोसा जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nejlepší tipy a triky pro domácnost, kuchařství a zahradničení! Najděte užitečné články, recepty a návody, které vám usnadní život. Buďte kreativní v kuchyni a pěstujte své vlastní plody a zeleninu s našimi tipy pro zahradničení. S námi se dozvíte, jak si užívat každodenní život plný radosti a inspirace! Házejte se do toho! 1. Nejlepší materiály pro výrobu cest v krajině: 4 Tady je, co tato rostlina miluje: Jak nakrmit Tipy a triky pro vaši kuchyni, zahradu a životní styl. Objevte nové recepty, užitečné nápady a inspirativní články pro zdravý a šťastný život. Buďte kreativní s našimi tipy na vaření a naučte se, jak pěstovat zdravé plodiny ve vaší zahradě. Jste na správném místě pro všechny vaše potřeby pro domácí život!