Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एमपी में फॉरेस्ट गार्ड के 728 पदों पर बंपर भर्ती, 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

सीहोर। मध्य प्रदेश के सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने फॉरेस्ट गार्ड के 728 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 28 फरवरी से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 मार्च तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र होंगे, जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए, जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये प्रति प्रश्न पत्र देने होंगे। आवेदन में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए 19 मार्च तक का समय दिया गया है। भर्ती परीक्षा 7 अप्रैल को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी।
परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से लेकर 62 हजार रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लेकर आएं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें जनरल नॉलेज, रीजनिंग, टेक्निकल और कंप्यूटर विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button