
सीहोर। सीहोर शहर को पॉलीथिन मुक्त बनानेे के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा की जा रही पहल के बीच में अब सख्ती भी नजर आ रही है। नगर को पॉलीथिन मुक्त बनानेे के अभियान को लेकर जहां पहले बैठक लेकर व्यापारियों से निवेदन किया गया था तो वहीं कई बार अपील भी की गई है, लेकिन इसके बाद भी असर नहीं
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग जाने के बाद नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाकर पॉलीथिन के उपयोग को लेकर सख्ती बरती जा रही है। पिछले तीन माह से नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। पालीथिन के विक्रेताओं को इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बैठक कर चर्चा भी की है, लेकिन इसके बाद भी इसका उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा सिंगल यूज पालिथिन के उपयोग नहीं करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
नगर पालिका के सीएमओ भूपेन्द्र कुमार दीक्षित के निर्देश के बाद दुकानों की चेकिंग की गई। यहां से करीब दो क्विंटल पॉलीथिन जब्त की। इस दौरान 7 हजार रूपए के चालान भी बनाए गए। दुकानदार व व्यापारियों को पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। नगर पालिका ने गुरुवार सुबह शहर के सब्जी मंडी, गांधी रोड सहित अन्य स्थानों पर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान अलग-अगल क्षेत्रों में कार्रवाई