
सीहोर। देश की राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर सीहोर जिलेभर में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया एवं एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। जीत को लेकर भाजपा
भाजपा नगर मंडल सीहोर के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न –
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर सीहोर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष ढोल-ढमाकों के साथ नाच गाकर एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को बधाई भी दी। इस दौरान विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप सम्राट प्रजापति सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक सुदेश राय ने दिल्ली के प्रत्येक मतदाता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की राजधानी दिल्ली आप दा मुक्त हो गई है। दिल्ली की जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी विचारधारा और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक मेहनती कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही पंजाब को भी आप दा से मुक्ति दिलाना है और देश के हर राज्य में कमल खिलाना है। जश्र में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित आमजन शामिल रहे।