Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

विधायक की बड़ी सौगात, चंद्रशेखर आजाद कॉलेज को मिले 15.44 करोड़, बनेगा भव्य नया भवन

सीहोर। जिला मुख्यालय स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद कॉलेज के कायाकल्प के लिए विधायक सुदेश राय के प्रयासों को सफलता मिली है। विधायक की अनुशंसा पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कॉलेज में नए भवन निर्माण और पुराने भवन के सुधारीकरण के लिए 15 करोड़ 44 लाख 10 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से कॉलेज का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह बदल जाएगा और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
कॉलेज प्राचार्य रोहितशाय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और बेहतर सुविधाओं के लिए विधायक सुदेश राय से शासकीय मदद की मांग की गई थी। विधायक के सक्रिय हस्तक्षेप के बाद शासन ने दो अलग-अलग मदों में राशि जारी की है जिसमें 7 करोड़ 66 लाख 93 हजार रुपए की राशि से कॉलेज परिसर में एक भव्य नवीन भवन का निर्माण किया जाएगा, जबकि 7 करोड़ 77 लाख 17 हजार रुपए की राशि का उपयोग पुराने क्षतिग्रस्त भवन के रखरखाव, सुधारीकरण और अन्य जरूरी निर्माण कार्यों के लिए किया जाएगा।
विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल: विधायक राय
राशि स्वीकृत होने पर विधायक सुदेश राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को उत्तम शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कॉलेज को एक्सीलेंस का दर्जा मिलने के बाद अब संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और विद्यार्थियों के हित में आगे भी हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस बड़ी उपलब्धि पर कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों ने विधायक सुदेश राय और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button