
सीहोर। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया। इस बार हम भी चांद पर पहुंच गए हैं और ऐसा चमत्कार करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेेरिका, फ्रांस और चीन ने ही चंद्रमा पर कदम रखा था और अब इसमें भारत भी शामिल हो गया। चंद्रयान-3 की सफलता सीहोेर जिलेभर में भी मनाई गई।
3 क्विंटल रंगोली से चंद्रयान-3 की आकृति बनाई-
हिंदू उत्सव समिति ने भी दी बधाई-
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही सीहोर में लोग एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देते नजर आए। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने इसे भारत के लिए गर्व की बात बताई। इस अवसर पर हिंदू समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, राजेंद्र नगर, दिलीप गांधी, संजय अग्रवाल, पुरषोत्तम मीणा, देवेश अग्रवाल, विपिन शर्मा, शंकर लाल शर्मा, मनोज शर्मा सहित अनेक लोगों ने नागरिकों को बधाई देकर खुशी का इजहार किया।
रेहटी में मनाई खुशियां, दी बधाई-
चंद्रयान-3 केे अवसर पर सीहोर जिले की रेहटी तहसील मुख्यालय सहित गांव-गांव में भी जश्न का माहौैल दिखा। जैसे ही चंद्रयान-3 चंद्रमा पर पहुंचा लोग खुशी से झूम उठे। रेहटी नगर के हनुमान चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजनोें ने आतिशबाजी की। रेहटी नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेेल ने भी इस उपलब्धि पर इसरों के वैज्ञानिकोें कोे बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब हम चांद पर भी पहुंच गए हैं। भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने भी इसे देश की बड़ी उपलब्धि करार दिया। कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा, अर्जुन शर्मा, मलखान सिंह चंद्रवंशी सहित अन्य नेताओें ने भी इस उपलब्धि पर इसरों के विज्ञानिकोें को बधाई दी।