Newsआष्टासीहोर

मुख्यमंत्री एवं विधायक सुदेश राय ने पूर्व विधायक स्व. गुणवान के गृह ग्राम पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सीहोर विधायक सुदेश राय ने जिले के ग्राम खामखेड़ा पहुंचकर आष्टा के पूर्व विधायक स्व. रणजीत सिंह गुणवान के निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान नई दिल्ली से भोपाल पहुंचने के बाद पूर्व विधायक श्री गुणवान के गृह ग्राम खामखेड़ा जत्रा के लिए रवाना हुए। इससे पहले हैलीपेड पर पहुंचे तोे यहां पर उनका सीहोर विधायक सुदेश राय ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री एवं विधायक ने स्वर्गीय गुणवान के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय रणजीत सिंह गुणवान ने पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित किया। वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ रहते थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय एवं सीहोर विधायक सुदेश राय ने भी स्वर्गीय रणजीत सिंह गुणवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या मेें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन भी मौैजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button