
सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, सीहोर नगर पालिका एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तो वहीं उन्हें राधा-कृष्ण की प्रतिमा भी भेंट की। वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अरोरा ने इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दीर्घायु और शतायु होने की बाबा महाकाल से कामना भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में जहां कृषि के क्षेत्र में कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं तो वहीं उद्योग के क्षेत्र में भी लागतार आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि मध्यप्रदेश में कई बड़े-बड़े उद्योगपति निवेश कर रहे हैं। डॉ मोहन यादव ने नेतृत्व में मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थलों का भी कायाकल्प कराया जा रहा है। मध्यप्रदेश का नाम अब देश के क्षितिज पर प्रमुख राज्यों में शुमार हो गया है। भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्यप्रदेश को लगातार एक सशक्त और हर क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर राज्य बनाने में जुटे हुए हैं। श्री अरोरा ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश का नाम विश्व पटल पर प्रमुख रूप से आने लगा है, तो वहीं अब मध्यप्रदेश भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री निवास में श्री अरोरा ने अन्य वरिष्ठ नेताओं, कैबिनेट मंत्रियों सहित अन्य नेताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान अरोरा मित्र मंडल एवं उनके समर्थक भी मौजूद रहे।