Newsआष्टासीहोर

मेहतवाड़ा सहकारी समिति में हुआ मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना का शुभारंभ

मेहतवाड़ा। विक्रम वृत्ताकार सहकारी समिति में भव्य आयोजन कर मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना की प्रमाण पत्र किसानों को वितरित किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन गगन सिंह पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश विश्वकर्मा, मंडल के पूर्व महामंत्री राजेश शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य ऋषि पटेल मुख्य रूप से मौजूद थे। ऋण माफी योजना को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल महामंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि विगत वर्ष पूर्व कमलनाथ की सरकार ने 2 लाख तक का ऋण माफी की घोषणा की थी, किंतु किसानों की ऋण माफी नहीं हो पाई और उसके बदले किसानों को उनके ऋण पर ब्याज की गठरी बन गई। किसानों को ना तो खाद बीज संस्था से मुहैया नहीं हो पा रहा था। ब्याज अलग चल रहा था मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मान्यवर शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हितों में निर्णय लिया की जिन किसानों का ऋण माफी योजना में ऋण माफ नहीं हुआ है और ब्याज के कारण कालातीत हो गए हैं उनका ब्याज माफ किया जाए राजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो कहा था फिर अपनी बातों पर खरे उतरे और उन्होंने किसानों का ब्याज माफ कर दिया मैं आज माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गगन सिंह पटेल, पर्यवेक्षक मनोहर सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया 15 किसानों ने ब्याज माफी के लिए अपने आवेदन जमा किए जिनमें सर्वप्रथम राजेश शर्मा मोती लाल मालवीय ओमप्रकाश राठौर जगन्नाथ सिंह मानू बाई ज्ञान सिंह आदि के हैं। कार्यक्रम का संचालन संस्था के मैनेजर रूप सिंह ठाकुर ने किया। संस्था की ओर से सोभाल सिंह ठाकुर बाबू सिंह ठाकुर, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, गोलू सिंह ठाकुर, दीपक जैन, महेश शर्मा, सूरज ठाकुर, राजा ठाकुर, लखन प्रजापति, कमल ठाकुर, दयाराम राठौर, शहीद किसान सज्जन सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button