मुख्यमंत्री ने डोबी और सेमरी में किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण
- डोबी उद्वहन सिंचाई परियोजना से 24 गांव की 20 हजार एकड़ कृषि भूमि होगी सिंचित, चार हजार किसानों को मिलेगा लाभ
Sumit Sharma
रेहटी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान ने बुदनी विकासखंड के ग्राम डोबी एवं सेमरी में करोेड़ोें रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सबसे पहले भोपाल से निकलकर डोबी पहुंचे। यहां पर उन्होंने 132 करोड़ 72 लाख रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं 4 करोड़ 75 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर मंच पर ही उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हें याद किया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास कार्योें में कोेई कमी नहीं रखी है। हर वर्ग के विकास के लिए भाजपा सरकार ने कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम डोबी में 106 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत वाली डोबी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया गया है। परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इससे 24 गांव की 20 हजार एकड़ कृषि भूमि सिंचित होगी। परियोजना से 4 हजार किसान लाभान्वित होंगे, उनके खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। डोबी से मुख्यमंत्री ग्राम सेमरी पहुंचे। यहां पर उन्होेंने रतनपुर उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करके यहां के लिए भी करोड़ोें रूपए केे विकास कार्यों का भूमिपूूजन किया। ग्राम सेमरी में 3 करोड़ 61 लाख रूपए के कार्यों का शिलान्यास एवं 14 करोड़ 26 लाख रूपए के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण किया। किसानों को मिलेगा योजना का लाभ- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में विकास की गति को निरंतर बढ़ाया जा रहा है। किसानों के हित में सिंचाई की रकबा बढ़ाने के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है। सीहोर जिले के ग्राम डोबी में 106 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत वाली डोबी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया गया है। परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इससे 24 गांव की 20 हजार एकड़ कृषि भूमि सिंचित होगी। परियोजना से 4 हजार किसान लाभान्वित होंगे, उनके खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्वहन सिंचाई परियोजना से ग्रामीणों के खेतों में पानी पहुंचेगा, जिससे किसान को अच्छी फसल के साथ अच्छी आमदानी भी होगी। किसानों के हित में राज्य सरकार अनेक योजनाएं भी संचालित कर रही हैं। किसानों की उन्नति और विकास के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। उद्वहन सिंचाई परियोजना के भूमि-पूजन पर मुख्यमंत्री श्री चौहान से अनेक ग्रामीणों ने परियोजना में अपने गांव को शामिल करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने किसानों की मांग को सहज स्वीकारते हुए मंच से परियोजना में अन्य ग्रामों को जोड़ने की घोषणा मंच से ही की। उन्होंने बताया कि इसके लिए 50 करोड़ रूपए पृथक से स्वीकृत किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और हमारे ही क्षेत्र से सांसद रहे अटल बिहारी वाजपेयी जी का आज जन्मदिन है। अटल जी भारतीय राजनीति और सार्वजनिक जीवन में एक ऐसे महापुरुष थे जिनका कोई आलोचक नहीं था। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्र निर्माण और सेवा के लिए समर्पित था। अटल जी सदैव कहा करते थे कि जो राष्ट्र और समाज के काम आए वही जीवन सार्थक है। कार्यक्रम में सांसद रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, वीरसिंह चौहान, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, मंडल महामंत्री पुरूषोत्तम यादव, वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर, अनार सिंह चौहान, आसाराम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विकास कार्यों से जुड़े अनेक ग्रामों के किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे। ये गांव भी होंगे परियोजना में शामिल-
डोबी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के भूमि-पूजन पर मुख्यमंत्री ने किसानों की मांग को सहज स्वीकारते हुए मंच से परियोजना में अन्य ग्रामों को जोड़ने की घोषणा मंच से ही की। उन्होंने योजना में डुंगरिया, जवाहरखेड़ा, बांसगहन, आमोन, ग्वाड़िया, जोनतला, सिलगेना सहित अन्य गांवों को भी योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। प्रतिभावान बच्चों की फीस सरकार देगी- मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े और अपने गांव, अपने माता-पिता, देश व प्रदेश का नाम रोशन करें, इसके लिए हर गरीब माता-पिता के प्रतिभावान बच्चों को उनकी रूचि अनुसार किसी भी शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने से वंचित नही रखा जाएगा। उनके मेडिकल, आईआईटी तथा आईआईएम जैसे संस्थानों में एडमिशन लेने पर उनकी पूरी फीस प्रदेश सरकार द्वारा भरी जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में सीएम राइज स्कूल प्रारंभ किए गए है। जिसमें सभी वर्ग के बच्चे एक साथ शिक्षा ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी वर्ष में प्रदेश के बच्चों के लिए एक लाख सरकारी नौकरी की भर्तियां निकाली जाएंगी। इसके लिए सभी बच्चे खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और कठिन परिश्रम कर अव्वल आए। उन्होंने कहा कि बच्चों को विख्यात कोचिंग संस्थानों के माध्यम से अच्छी शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बुधनी विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज एवं नसरूल्लागंज में कोचिंग संस्थान खोले जा रहे है, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।