Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर की नगर सरकार : भाजपा को ‘मताभिषेक’

कुल 35 वार्डों में से 22 में भाजपा, 9 में कांग्रेस और 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने दर्ज कराई जीत

सीहोर। सीहोर नगर पालिका के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर परचम लहरा दिया है। नगरीय निकाय चुनाव के तहत प्रथम चरण में 6 जुलाई को हुए मतदान के बाद हुई मतगणना के नतीजे भाजपा के पक्ष में आए हैं। सीहोर की जनता ने सावन के महीने में भाजपा का ‘मताभिषेक’ किया है। सीहोर के 35 वार्डों में से 22 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। 9 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं, जबकि 4 वार्ड निर्दलीय उम्मीदवारों के खातों में गए हैं। जीत के बाद मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, आतिशबाजी की और ढोल-ढमाकों के साथ डांस भी किया। चुनाव नतीजों के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय एवं भाजपा विधायक सुदेश राय भी मतगणना स्थल पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ जीत के जश्न में शामिल हुए। इधर कांग्रेस ने ईव्हीएम की गड़बड़ी में आशंका व्यक्त की है।
प्रतिष्ठा की लड़ाई में जीती भाजपा-
निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी, लेकिन इस लड़ाई में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो करके चुनावी माहौल पूरी तरह बदल दिया था। इस बार चुनाव में कई उलटफेर भी देखने को मिले। दरअसल इस बार निर्दलीय प्रत्याशी जीते जरूर हैं, लेकिन पिछली बार से कम जीते हैं। चुनाव मैदान में सीहोर के कई भाजपा नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर थी। चुनाव में जहां कई वरिष्ठ नेता भी मैदान में थे तो कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थक चुनावी घमासान में लगे हुए थे।
जीत के बाद निकाला जुलूस, मनाई खुशियां-
चुनाव नतीजे भाजपा के पक्ष में आता देख मतगणना स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्रित होने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और आतिशबाजी एवं ढोल-ढमाके भी शुरू हो गए। परिणाम के बाद मतगणना स्थल महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज से जुलूस निकाला गया और जमकर खुशियां मनाई गर्इं। भाजपा के चुनाव केंद्रीय कार्यालय एवं विधायक कार्यालय पर भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्रित हुए और जमकर जीत का जश्न मनाया।
प्रत्याशी करते अंदर जाने की जद्दोजदह-
मतगणना स्थल महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होनी थी, लेकिन 15 मिनट की देरी से शुरू हुई। सबसे पहले मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद ईव्हीएम मशीनें खोलीं गर्इं। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी अंदर जाने की जद्दोजहद करते भी नजर आए। पुलिस ने कई प्रत्याशियों को अंदर नहीं जाने दिया, इसके बाद प्रत्याशियों ने अधिकारियों से शिकायत की तो उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। मतगणना वाले हॉल में भी प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक ही हॉल में मतगणना की व्यवस्था की गई थी, इसके चलते वहां पर भी परेशानियां देखी गर्इं।
वार्ड क्रमांक एक की मशीन में आई गड़बड़ी-
मतगणना के दौरान वार्ड क्रमांक एक की मशीन में गड़बड़ी भी सामने आई। इसके कारण थोड़ी देर के लिए यहां का कार्य भी प्रभावित हुआ। दरअसल मशीन के कोड नंबर एवं प्रत्याशियों को दिए गए कोड का मिलान नहीं हो पा रहा था, लेकिन बाद में इस गलती को ठीक कर दिया गया।
नोटा को मिले 501 वोट, 3 राउंड में हुई मतगणना-
मतगणना का कार्य 3 राउंड तक चला। इसमें नजीते सामने आ गए। इस बार शहर के वोटर ने नोटा को भी चुना। दरअसल इस बार नोटा को 501 वोट पड़े। नोटा में वोट सभी 34 वार्डों में पड़े, लेकिन सबसे ज्यादा वोट वार्ड 23 में 33 वोट नोटा को मिले। इसी तरह वार्ड नंबर 20 में भी 29 वोट नोटा को मिले।
वार्ड 30 के प्रत्याशी को मिले सबसे कम दो वोट-
नपा चुनाव में सबसे कम वोट वार्ड 30 से निर्दलीय प्रत्याशी उस्मान भाई टिम्मू को मिले। उस्मान को मात्र 2 वोट मिले हैं। वहीं सबसे अधिक वोट वार्ड नंबर 2 से भाजपा के विपिन सास्ता नाना को मिले। विपिन को यहां से 1264 वोट मिले।
भजीता 6 वोट से जीता और चाची 7 वोट से हारी-
सीहोर के वार्ड 5 से कांग्रेस के राजीव गुजराती चुनाव जीत गए। उन्होंने भाजपा के लखन चौरसिया को 6 वोटों से हराया। वहीं वार्ड 21 से राजीव गुजराती की चाची कविता मनोज गुजराती सात वोट से चुनाव हार गईं। उन्हें भाजपा के प्रभा कमलेश कुशवाहा ने हराया। इन दोनों ही वार्डों में कांटे का मुकाबला रहा।
मतगणना कक्ष में अंदर घुसने की नहीं थी जगह-
महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में नपा चुनाव का मतगणना कक्ष बनाया गया था। एक ही कक्ष में 34 वार्डों की मतगणना होने के कारण अभ्यार्थियों और उनके एजेंटों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कक्ष में जगह कम होने के कारण आने-जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी के कारण मतगणना कक्ष में लोग पसीने से तरबतर होते रहे। मीडियाकर्मियों को जानकारी लेने में परेशानी उठानी पड़ी।
पार्षद प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए-
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के तहत जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में चुनाव प्रेक्षक एसपीएस सलूजा की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र मोहन ठाकुर ने नगर पालिका सीहोर के निर्वाचन परिणामों की घोषणा करते हुए सीहोर नगर के सभी 35 वार्डों से निर्वाचित पार्षदों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इन वार्डों में इनकी हुई जीत-
भाजपा प्रत्याशी जीते : सीहोर नगर पालिका के वार्ड नंबर 1,2, 3,4,6,7,8,9,13,14,15,16,17,18,19,21,22,23,24,25,29,35 से भाजपा प्रत्याशी जीते हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी जीते : सीहोर नगर पालिका के वार्ड नंबर 5, 10, 12, 26, 28, 30, 31, 33, 34 में कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं।
निर्दलीय जीते हैं : सीहोर नगर पालिका के वार्ड नंबर 11, 20,27,32 से निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।
इनके बीच में था कड़ा मुकाबला-
नगर पालिका सीहोर के चुनावी मुकाबले में 149 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में था, लेकिन कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

वार्ड नंबर  जीते प्रत्याशी                            निकटतम प्रत्याशी                   जीत का अंतर
1.           सुनीता राय , भाजपा                   महिमा राय, कांग्रेस                   493
2.           विपिन सास्ता नाना, भाजपा        धर्मेंद्र भिलाला, निर्दलीय             941
3.           अरुण मालवीय नाटी, भाजपा       गुलाब मालवीय, निर्दलीय           164
4.           राजेश मांझी, भाजपा                   जितेंद्र मेवाड़ा, निर्दलीय              194
5.           राजीव गुजराती, कांग्रेस               लखन चौरसिया, भाजपा              6
6.           विद्या बिजौरिया, भाजपा            शशी नवीन सोलंकी, कांग्रेस         104
7.           हेमलता गजेंद्र परमार, भाजपा      हेमकुंवर माखन सिंह निर्दलीय     300
8.           पूर्णिमा दिनेश कुशवाह, भाजपा      ममता बंटु कुल्हािरया, कांग्रेस     356
9.           सीताराम यादव, भाजपा              हेमलता राठौर, निर्दलीय              922
10.         विवेक राठौर, कांग्रेस                   राजू सिकरवार, भाजपा               576
11.         लोकेंद्र वर्मा, निर्दलीय                  नीरज जाटव, भाजपा                 140
12.        वर्षा घनश्याम यादव, कांग्रेस          जितेंद्र यादव, भाजपा                54
13.        सविता अर्जुन राठौर, भाजपा          सविता अविनाश राठौर, कांग्रेस   169
14.        संतोष शाक्य, भाजपा                   मूलचंद्र, निर्दलीय                       982
15.        प्रिंस राठौर, भाजपा निर्विरोध
16.         कमलेश राठौर, भाजपा                   राजकुमार तुलसी राठौर, कांग्रेस  126
17.         मायादेवी राजेंद्र कसौटिया, भाजपा    विनीता रितेश भैरवे, कांग्रेस       323
18.        प्रदीप गौतम, भाजपा                      सुशील ताम्रकार, निर्दलीय          494
19.       नरेंद्र राजपूत, भाजपा                       भगवान सिंह, कांग्रेस                 664
20.       सपना सूरज मालवीय, निर्दलीय        कांताराज कौशल, कांग्रेस             5
21.       प्रभा कमलेश कुशवाह, भाजपा           कविता मनोज गुजराती, कांग्रेस   7
22.       अनुषा विशाल राठौर, भाजपा             दिव्या प्रदीप सरकार, कांग्रेस        643
23.       मीना दिलीप राठौर, भाजपा               संगीता रामप्रकाश चौधरी, कांग्रेस  520
24.        अजयपाल सिंह राजपूत, भाजपा        नीता महेश यादव, निर्दलीय         180
25.       मुकेश मेवाड़ा, भाजपा                       रामप्रकाश चौधरी,कांग्रेस             53
26.       खुशबू हसीन कुरैशी, कांग्रेस               सलमा कुरैशी, निर्दलीय               152
27.       मुस्तफा अंजुम, निर्दलीय                   पवन राठौर, कांग्रेस                    216
28.        रामकली शम्मी उस्ताद, कांग्रेस          भावना राजेश सोनी, भाजपा         99
29.       रजनी सत्यनारायण वारिया, भाजपा      दीपिका कटारिया, कांग्रेस           227
30.       इरफान बेल्डर, कांग्रेस                         ओमप्रकाश राय, भाजपा            138
31.       इरफान खान लाला, कांग्रेस                  तबस्सुम शफीक बाबा, निर्दलीय    275
32.      आजम नेता, निर्दलीय                          हैदरमीर, कांग्रेस                        221
33.       तनवीर मजीद अंसारी, कांग्रेस              आफरीन मो. इकबाल, निर्दलीय     97
34.      हेमा सुदीप व्यास, कांग्रेस                      रंजना कपिल कुशवाह, भाजपा      61
35.      चांदनी मांगीलाल, भाजपा                     धनकुंवर, निर्दलीय                      569

इनका कहना है-
सीहोर नगर पालिका के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सीहोर की जनता अपने शहर का विकास चाहती है और उन्होंने भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों पर फिर से अपना विश्वास जताया है। यह जीत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जीत है, समस्त कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
– रवि मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष, सीहोर

सीहोर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। यह जीत समस्त सीहोरवासियों की जीत है, भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कराए गए गरीब कल्याण कार्यों, विकास कार्यों की जीत है। सीहोर नगर की जनता अपने शहर का विकास चाहती है और हमने विकास के लिए ही शहरवासियों से वोट मांगे थे। विकास का यह सिलसिला निरंतर चलता रहेगा।
– सुदेश राय, विधायक, सीहोर विधानसभा

सीहोर नगर की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को सम्मानजनक स्थिति दी है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के 4 प्रत्याशी जीते थे, लेकिन इस बार हमारा आंकड़ा 9 पर आ गया है। जनता ने हमें विपक्ष की भूमिका में बैठाया है। हम जनता का आभार व्यक्त करते हैं। जनादेश का सम्मान करते हैं। कई जगह से हमारे प्रत्याशी 4-5 वोटों से हारे हैं, इसमें ईव्हीएम में गड़बड़ी की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
– डॉ. बलवीर सिंह तोमर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सीहोर

सीहोर की जनता ने विकास कार्यों पर भरोसा दिलाया है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों के लिए भरपूर राशि दी थी। इसमें गरीबों के लिए आवास सहित शहर में नालियां, पार्क, शॉपिंग काम्पलेक्स बने थे। हम जनता के बहुत-बहुत आभारी हैं, जिन्होंने भाजपा पर विश्वास जताया है। यह जीत हमारे द्वारा किए गए विकास कार्यों की जीत है, सीहोर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है।
– जसपाल सिंह अरोरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता, सीहोर

सीहोर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी परिषद तो नहीं बना पाई है, लेकिन हम विपक्ष की भूमिका में रहेंगे। जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है और हम 4 से 9 सीटों पर आ गए हैं। निश्चित रूप से हम जनादेश का स्वागत करते हैं और हार के कारणों की समीक्षा भी करेंगे।
– राकेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सीहोर

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Máte vysoké IQ, pokud jste schopni rychle Najděte 3 skryté tváře za 10 sekund: hádanka Zvládnete rychle najít podivné číslo? Vyzkoušejte náročnou logickou hru pro