
जबलपुर। सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेशभर की एक करोड़ 25 लाख महिलाओं के खातोें मेें एक-एक हजार रूपए की राशि डालेंगे। इसके लिए तैैयारियां होे चुकी हैैं। मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेशभर में सभी नगरीय क्षेेत्रोें में दिखाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन, नगर पालिका, नगर परिषदों ने भी इंतजाम किए हैं। सभी जगह मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना केे तहत कार्यक्रमोें का आयोजन करके राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव दिखाया जाएगा।
जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों के खाते में 1000 रुपए भेजेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। करीब 800 बसों का इंतजाम किया गया है। कहीं से भी किसी प्रकार की चूक न हो, इसलिए व्यवस्थाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है। लाड़ली बहनों को हितलाभ वितरण प्रारंभ किए जाने को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी है। पिछले अनुभव और मौसम को देखते हुए गैरिसन ग्राउंड पर तीन विशाल डोम बनाए गए हैं।
ज्यादा से ज्यादा बहनों को लाया जाएगा-
अधिक से अधिक लाड़ली बहनों को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला पंचायत जबलपुर को करीब 540 बसें उपलब्ध कराई गई हैं। ये बसें प्रत्येक ग्राम पंचायत में तैनात रहेंगी। इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र से लाड़ली बहनों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने 200 बसों की व्यवस्था की गई है। कुछ बसों को रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में आटो, रिक्शा भी इस कार्य में लगाए जा रहे हैं। करीब डेढ़ सौ स्कूल बसों को भी अधिग्रहित किया गया है।
भोजन का जिम्मा खाद्य विभाग को सौैंपा-
दोपहर से ही घर छोड़ने वाली हितग्राही महिलाओं के लिए भोजन का भी इंतजाम किया गया है। उन्हें डिब्बे में पैक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। खाद्य विभाग को 70 से 80 हजार लोगों के भोजन का इंतजाम करने के लिए कहा गया है। योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाली हितग्राहियों को एकत्र करने और अधिक से अधिक संख्या में बसों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने पंचायतों को भी कहा गया है। प्रत्येक पंचायत सचिव को इस दायित्व के प्रति मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है।
लाड़ली बहनें देंगी आभार पत्र-
कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक से हितग्राहियों को राशि अंतरित होने के बाद लाड़ली बहनों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आभार पत्र दिया जाएगा। यह आभार पत्र गोल होगा, जिसमें 100 कार्ड चस्पा होंगे। इन कार्डों पर सीएम के नाम संदेश होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 5.15 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां आकर शाम छह बजे वे सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित कराएंगे। इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रदेश के पीडब्ल्यूडी एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव गढ़ाकोटा से जबलपुर आएंगे। तीन बजे वे व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहीं कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात में ही वे गढ़ाकोटा के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।
योजना के लिए की गई पूरी कार्यवाही का होगा दस्तावेजीकरण
योजना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मध्यप्रदेश की एक करोड़ 25 लाख बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली महत्वपूर्ण योजना के रूप में उभरी है। यह योजना शोधार्थियों के लिए भी विषय बनेगी। योजना का इंपेक्ट असिस्मेंट करवाया जाएगा। योजना के प्रभाव अध्ययन और अनुसंधान की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि योजना प्रशासनिक दक्षता और समस्त अमले के परिश्रम का उदाहरण है। अधिकारी, कर्मचारियों के प्रयास सराहनीय हैं। प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह लाभान्वित करने की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी एक दृष्टांत है। योजना की घोषणा, औपचारिक शुभारंभ, योजना के लिए पात्र बहनों को विभिन्न माध्यमों से जानकारियाँ देने से लेकर टीम मध्यप्रदेश के प्रयासों से प्रेरक वातावरण का निर्माण और राशि अंतरण तक की समस्त गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी किया जाए।