Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

12 को आष्टा आएंगे, सीएम, तैयारियां तेज

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी 12 अप्रैल को आष्टा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को कलेक्टर बालागुरु के. और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर भी उनके साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद कलेक्टर बालागुरु के. ने अधिकारियों की बैठक ली और सख्त निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने विशेष रूप से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षित आगमन-निर्गमन, पेयजल की उपलब्धता, बैरिकेडिंग, पार्किंग, फायर ब्रिगेड और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता और बैठक व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
सुरक्षा के इंतजामों को लेकर एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया और कार्यक्रम स्थल से लेकर रूट तक पुलिसकर्मियों की प्रभावी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नितिन टाले, तहसीलदार रामलाल पगारे और जनपद सीईओ अमित व्यास सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button