Newsसीहोर

सराहनीय योगदान के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह सम्मानित

सीहोर। शहीद सैनिकों के परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह को राज्यपाल मंगू भाई पटेल की ओर से शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। राज्यपाल की ओर से जिला संयोजक सूबेदार आरएस कुलकर्णी ने टीएल मीटिंग के दौरान कलेक्टर सिंह को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। राज्यपाल द्वारा कलेक्टर श्री सिंह के स्वैच्छिक समाज सेवा के प्रति सहभागिता की भावना की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा जिले को आवंटित निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि एकत्र कर सैनिक कल्याण बोर्ड को दी गई। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि भारतीय सैनिक युद्ध तथा शांति के समय एक सजग प्रहरी की तरह सेवाएं देते हैं। हमारे सैनिक जल, थल तथा वायु में बहुत ही कठिन परिस्थितियों तथा मुश्किल क्षणों में हर समय देश की सीमा की रक्षा करते हैं। अपनी अमूल्य सेवाओं के द्वारा बाढ़ भूकंप, तूफान तथा प्राकृतिक विपदाओं के समय देश की सहायता करते हैं। साथ ही दंगे तथा आतंकवाद की स्थिति में सिविल प्रशासन की सहायता करते हैं। इस तरह सैनिक देश की रक्षा तथा सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जिले को आवंटित लक्ष्य 5 लाख 23 हजार रूपए से अधिक की धनराशि एकत्र कर सैनिक कल्याण बोर्ड को दी गई है। इस राशि से सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा सैनिकों के कल्याण के लिए अनेक कल्याण कार्यक्रम चलाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
В нашем блоге вы найдете массу полезных советов и лайфхаков для уюта и комфорта в вашем доме. Мы делимся рецептами изысканных блюд, заботимся о вашем здоровье и делимся секретами успешного огородничества. Посетите наш сайт, чтобы узнать больше! Магическите хрупкави картофи и месо: Най-добрите храни за жени след 50-годишна възраст, препоръчани от Тайната на правилното обелване на Трик на цветаря: как да спасим Войната на Черно море: Гордън Рамзи разкрива същността на перфектните яйца: Топли рецепти за усещане на вкуса на свинската Неочакван метод за избелване на тюла от сивотата: Изучите лучшие лайфхаки для улучшения вашей кулинарии, полезные советы для садоводства и интересные статьи про огород на нашем сайте. Узнайте, как стать настоящим мастером кулинарии и садоводства уже сегодня!