Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीविशेषसीहोर

रात को शिकायत, सुबह अफसरोें को फटकार और शाम तक हो गई पानी की व्यवस्था

- नहीं थम रही सीहोर जिले में अधिकारियोें की लापरवाही, बुदनी में भी हुई थी शिकायत, इसके बाद भी जारी रही अनदेखी

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर सहित उनकी बुदनी विधानसभा में अधिकारियोें की लापरवाही लगातार जारी है। यही कारण है कि लोगों तक मूलभूत सुविधाएं भी नहीं पहुंच पा रही है। ऐसी ही स्थिति रविवार देर शाम भी सामने आई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान विधायक कप के समापन अवसर पर नसरूल्लागंज पहुंचे थे। यहां पर जनप्रतिनिधियों सहित लोगों ने पेयजल की शिकायत की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अलसुबह कलेक्टर, कमिश्नर सहित पीएचई विभाग केे आला अधिकारियोें की बैठक बुलाई और पेयजल की समस्या को लेकर फटकार लगाई। फटकार का असर रहा कि दिन में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, जल निगम के एमडी तेजस्वी नायक सहित पीएचई विभाग के अधिकारी आदिवासी गांव पिपलानी पहुंचे और तत्काल बोरवेल खुदाई का काम शुरू कराया।
भीषण गर्मी के कारण पेयजल की समस्या हो रही है। जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। पेयजल की समस्या प्रदेशभर में है। मुख्यमंत्री के बुदनी विधानसभा में भी पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैैं, जबकि पेयजल को लेकर पहले भी बुदनी विधानसभा के लोगों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के सख्त आदेेश भी थे कि कहीं भी पेयजल की समस्या न आए, लेकिन सीहोर जिले के अधिकारियोें की लापरवाही फिर भी जारी रही। अब नसरूल्लागंज विकासखंड के आदिवासी क्षेत्र पिपलानी के जनप्रतिनिधि सहित आम लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायत की कि उनके घरों तक पीने का पानी ही नहीं पहुंच रहा है।
देर रात पहुंचे थे निवास, सुबह बुलाई बैठक-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान रविवार को देर रात करीब 2 बजे नसरूल्लागंज, रेहटी से सड़क मार्ग से अपने निवास पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने सुबह लगभग साढ़े 6 बजे ही अधिकारियोें को तलब कर लिया। बैठक की सूचना रात में ही अधिकारियों को दे दी गई। इसके बाद सुबह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, पीएस पीएचई मलय श्रीवास्तव, एमडी जल निगम तेजस्वी नायक, कमिश्नर भोपाल गुलशन बामरा, सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियोें को पेयजल की समस्या पर जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल इसकी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देेश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने फिर शाम को अधिकारियोें के साथ बैठकर समीक्षा की।
अच्छे फोटो ही नहीं, समस्याएं भी सामने लाएं-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान ने बैठक में अधिकारियोें को दो टूक कहा कि वे सिर्फ अच्छे फोटो खिंचवाने मेें ही भरोसा न रखें। मूलभूत समस्याओं कोे भी सामने लाएं, ताकि समय रहतेे हुए इन समस्याओं का निराकरण किया जा सके। मुख्यमंत्री ने पेयजल की समस्याएं पर मन की पीड़ा भी उजागर की एवं अधिकारियोें को सख्त निर्देेश दिए कि अब इस तरह की परेशानियां न आएं। यहां बता देें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने अपने ग्रह ग्राम जैत में भी ग्रामसभा लगाई थी। इस ग्राम सभा में भी ग्रामीणोें ने पेेयजल की समस्या से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने तब भी निर्देश दिए थे कि पेजयल की समस्या नहीं आनी चाहिए, लेकिन अधिकारियोें की लापरवाही लगातार जारी रही।
सुबह दिए निर्देश, दिन मेें पहुंचे कलेक्टर-एमडी-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहौन के निर्देश पर कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर, जल निगम के एमडी तेजस्वी नायक तथा पीएचई के अधिकारियों ने ग्राम पिपलानी पठार मोहल्ला पहुंचकर ग्रामवासियों से पेयजल के लिए आ रही कठिनाई के बारे में चर्चा की। वर्तमान में पिपलानी में जल निगम द्वारा समूह पेयजल योजना का काम आगामी 6 माह में पूर्ण हो जाएगा। समूह पेयजल योजना का कार्य पूर्ण होने तक पठार मोहल्ला के निवासियों की पेयजल समस्या के तात्कालिक समाधान के लिए दो बोरवेल और सिंगल फेज पम्प लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने बताया कि पिपलानी के पठार मोहल्ले में ग्रामवासियों की उपस्थिति में तत्काल बोरवेल खुदाई का कार्य प्रारंभ किया गया। इसके अलावा एक बोर और किया जाएगा। वर्तमान में जो बोर हो रहा है उसमें सिंगल फेज पम्प लगाया जाएगा। बोर में यदि पर्याप्त पानी निकलता है तो तीन हॉर्स पावर का पम्प लगाया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों ने खरानिया, कोठरी, पिपलिया नंदगाव की पेयजल समस्या की समीक्षा करते हुए हैंडपंप, जल स्त्रोत सूखने के कारण बंद हैंडपम्प की जानकारी के साथ ही गांवों में पेयजल का अभाव होने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने वर्तमान में प्रगतिरत समूह पेयजल योजना का कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा है।
शिकायत के लिए कन्ट्रोल रूप स्थापित-
सीहोर जिले के पीएचई विभाग के एमसी अहिरवार ने बताया कि नसरूल्लागंज की पेयजल संबंधी समस्याओं के लिए नसरूल्लागंज में पीएचई विभाग का कन्ट्रोल रूम बनाया जाएगा। इस क्षेत्र की पेजयल संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा अब जल निगम का भी एक अधिकारी नसरूल्लागंज में तैैनात होेगा, ताकि पेयजल जैसी समस्या न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Съвети за кулинарията, трикове за по-лесно готвене и полезни статии за градинарство - всичко на едно място! Разкрийте най-добрите методи за подобряване на вашите умения в кухнята и отглеждането на зеленчуци и плодове в градината! Научете как да направите вашия живот по-лесен и по-вкусен с нашите съвети и трикове. Защо виждаме собствените си недостатъци в другите: как Какво се случва, ако спите с чорапи: Как тази проста Защо да замразяваме цели лимони: как този прост метод запазва Направете живота си по-лесен с нашите лайфхакове и полезни статии за градинарство и кулинария. Открийте нови идеи за готвене и се научете как да отглеждате своя собствен огород с нашите съвети и трикове. Вижте как да направите живота си по-удобен и забавен с нашите благоприятни съвети и трикове.