
सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के पदभार संभालने के दो वर्ष के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है, जिससे जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की उम्मीद है।
नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की जारी सूची के अनुसार रेहटी ब्लॉक गुड्डू पटेल, भैरुंदा उप ब्लॉक सुनील गोलिया, बुधनी सोनू राजपूत, लाडक़ुई उप ब्लॉक चंदर मीणा, गोपालपुर उप ब्लॉक सुभाष पटेल, शाहगंज गिरवर चौहान, आष्टा धर्मेन्द्र ठाकुर, जावर अरविंद ठाकुर, आष्टा ग्रामीण महेश मूंदीखेड़ी, सिद्दीकगंज राजाराम मालवीय, चोबारा धीर विजय पाल सिंह, इछावर बलवान पटेल, बिलकिसगंज मनोज पटेल, ब्रिजिशनगर घनश्याम मीणा, सोंडा संतोष पटेल, सीहोर घनश्याम यादव, दोराहा कलीम पठान, श्यामपुर रामनारायण शर्मा, देवीपुरा पवन को बनाया गया है।