Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

रेहटी। 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई जाती है। वर्ष 1948 में इसी दिन महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर रेहटी स्थित गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने बापू को याद करते हुई उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी में दिए गए उनके बलिदान को भी याद किया गया। पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेसियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर रघुपति राघव राजाराम, सबको सनमति दे भगवान… गीत भी गाया। इस दौरान कांग्रेस ने रेहटी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाएंगे और लोगों से अभियान में जुड़ने की अपील करेंगे। साथ ही कांग्रेस की रीति-नीति से भी अवगत कराएंगे। अभियान के पहले दिन कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष केशव चौहान, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि मलखान सिंह चंद्रवंशी, विष्णु प्रसाद ठाकुर, मंगल सिंह ठाकुर, रघुवीर पटेल उमाशंकर नागर, अमित पटेल, राधाकिशन नागर, अर्जुन गौर, मेहताब सिंह, दीपक चौहान, राजेंद्र कोठारी, माखन सिंह, जावेद खान, राजू मालवी, दीपक गौर, अतुल तिवारी, रामविलास कीर, नंदकुमार सैनी, बसंत भाई, इसरार मोहम्मद, शेतान सिंह, अल्ताफ, गुलाब नागर, भूरा कोठारी, रेखा माहेश्वरी, चरणसिंह, किसान कांग्रेस बुदनी ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे, अमीर सिंह, नरेंद्र यादव, चंद्रपाल पटेल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान कांग्रेस नेता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर चल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vai ērces pazūd ziema? Ārsts pastāstīja, Peldošais ceļš uz neatgriezenisku Uztura speciālisti iesaka pirms lietošanas sasmalcināt kāpostu sēklas un ķiploku Vizu sajauc un cepeskrasni: 3 vienkāršas receptes mājas gatavotam ābolu Tu esi