
सीहोर। मध्यप्रदेश में एक साथ पांच स्थानों से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा लगातार जारी है। जन आशीर्वाद यात्रा को जो अभूतपूर्व जनसमर्थन प्रदेश की जनता का मिल रहा है, उसे देखकर कांग्रेस में बौखलाहट नजर आ रही है। नीमच से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा पर मानसा में जो हमला किया गया ये इस बात का उदाहरण है कि कांग्रेस कितनी बौखलाई हुई है। ये बातें प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कही। वे गुरूवार को सीहोर जिले में 15 एवं 16 सितंबर को निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के एक दिन पूर्व सीहोर में पत्रकारों से चर्चा करने के लिए पहुंचे थे। राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि 11 दिनों से मध्यप्रदेश के विभिन्न अंचलों से होती हुई जन आशीर्वाद यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। भाजपा की सरकार ने गरीब कल्याण के जो कार्य किए हैं, जिससे प्रदेश के गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठा है। प्रदेश में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा में प्रतिदिन 50-60 हजार नागरिकों से संपर्क हो रहा है। इस मान से रोजाना मध्यप्रदेश में लगातार आगे बढ़ रही जन आशीर्वाद यात्रा ढाई से 3 लाख लोगों के बीच पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का लक्ष्य सेवा, सुशासन और स्वराज है। मध्यप्रदेश में 1.36 करोड़ परिवार ऐसे हैं जो आज गरीबी की रेखा से ऊपर उठे हैं। यह सब मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए गरीब कल्याण के कार्यों का ही सुखद परिणाम है। आज देश में 5 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। 44 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान प्राप्त हुए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 82 लाख कनेक्शन दिए गए हैं और अब इन उज्ज्वला योजना की हितग्राही बहनों को 450 रुपए में गैस का सिलेंडर दिया जाएगा। इसकी घोषणा हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि जब 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा सत्ता में आई थी, तब इस प्रदेश की पहचान गड्ढे वाला प्रदेश, बीमारू प्रदेश, बिजली की समस्याओं से जूझता प्रदेश, जल संकट से जूझता प्रदेश के रूप में जानी और पहचानी जाती थी। 2003 से लेकर 2023 इन 20 वर्षों में से लगभग साढे़ 18 साल मध्यप्रदेश को भाजपा ने हमारी सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है। इस दौरान सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में सीहोर विधायक सुदेश राय, सीहोर जिला भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक सीताराम यादव, जिला भाजपा के महामंत्री राजकुमार गुप्ता, रवि नागले, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश राठौर, आईटी के जिला संयोजक प्रीतेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, नगर महामंत्री आशीष पचौरी, पार्षद नरेन्द्र राजपूत, राजेश परिहार आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मंचासीन सभी अतिथियों ने गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड 2003-2023 भी पेश किया गया।
शाम 7 बजे करेगी सीहोर जिले में प्रवेश, रात्रि विश्राम मैना में होगा-