Newsबुदनीरेहटीसीहोर

कांग्रेस का युवा नेताओं पर भरोसा, अब संतोष पटेल को बनाया मंडलम् अध्यक्ष

सीहोर। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार संगठनात्मक नियुक्तियां की जा रही हैं। इन नियुक्तियों में भी कांग्रेस युवा नेताओं पर ज्यादा विश्वास जता रही है। दरअसल जिस तरह से युवाओं पर भरोसा जताकर कांग्रेस उन्हें जिम्मेदारियां सौैंप रही है उससेे साफ है कि अब कांग्रेस अपनी सेकंड लाइन तैयार कर रही है। कांग्रेस द्वारा लगातार मंडलम, ब्लॉकों में नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के युवा नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता संतोष पटेल को मंडलम् अध्यक्ष बनाया गया है। पीसीसी चीफ के निर्देश पर संतोष पटेल को बुधनी विधानसभा के ग्राम सोयत का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर बुधनी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई भी दी है। इससे पहले कांग्रेस ने युवा नेता दुष्यंत मालवीय को भी जिम्मेदारी सौंपते हुए रेहटी ब्लॉक में महामंत्री नियुक्त किया है।
उम्मीदवार को जिताने की होगी प्रमुख जबावदारी-
कांग्रेस ने जिन युवाओं को जिम्मेदारियां सौंपी है अब उन पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताने की अहम जबावदारी होेगी। बुधनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चुनाव मैदान में उतरना तय है। कांग्रेस भी किसी युवा एवं स्थानीय चेहरे को ही यहां से मैदान में उतारेगी। ऐसे में इन युवा नेताओं के पास कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। मंडलम् अध्यक्ष बनाए गए संतोष पटेल पहले भी किसान कांग्रेस सहित कई अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button