Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीएम के गढ़ में कांग्रेस का हल्ला बोल, मुंह के आगे हांडी, पीठ पर झाड़ू बांधकर किया प्रदर्शन

भैरूंदा। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जहां भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार की उपलब्धियां बता रही हैं तो वहीं कांग्रेस भी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रही है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी विधानसभा के भैरूंदा में कांग्रेस ने हल्ला बोलतेे हुए अनोखा प्रदर्शन किया है। इसमें मुंह के आगे हांडी तो पीठ के पीछे झाड़ू बांधकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मणिपुर में आदिवासी युवतियों के साथ हुए अत्याचार को लेकर भी प्रदर्शन किया गया।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस द्वारा जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कांग्रेस जहां प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर हमलावर है तो वहीं मणिपुर में हुई घटना को भी लेकर कांग्रेस लगातार मुखर दिखाई दे रही है। मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस द्वारा लगातार प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। सीहोर जिले में भी मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस भाजपा को घेर रही है। बुधनी विधानसभा के भैरूंदा में कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में मणिपुर में महिलाओं के साथ अमानवीय कृत्य, प्रदेश में हो रहे अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार-अन्याय के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर, हनुमान यानी विक्रम मस्ताल शर्मा, वरिष्ठ नेता महेश राजपूत, जिला पंचायत सदस्य बृजेन्द्र उइके, कमलेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता कीर, अजय पटेल, सुरेशचंद्र सेठी, संतोष गौर अध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुंह के आगे हांडी पीठ के पीछे झाड़ू बांधकर विरोध किया गया। इससे पहले भैरूंदा, रेहटी तहसील के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में तुलसीराम बाकरिया, राजेंद्र राजे, जीवन पेठारी, शंकर बिजोने, संतोष शर्मा कक्का, गोपाल शर्मा, संजीव अग्रवाल, अशोक भाटी, करन जाट, मुकेश पवार, मालती मालवीय, सुनील शर्मा, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों में राजकुमार पटेल, धन्नास संजय पटेल हवेली, जिला युवा कांग्रेस के महामंत्री संजय पटेल, सत्यनारायण तिवारी, बलवान सिंह गौर, फुरकान अली, वहिद भाई, असलम भाटी, अनिता, संतोष पटेल, विजय गौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन फारुख खान द्वारा किया गया तो वहीं आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह थारोल द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button