हर बूथ पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टीम तैनात करें ओबीसी मोर्चा : कार्तिकेय चौहान

भाजपा ओबीसी मोर्चा की तीसरी जिला कार्यसमिति की बैठक सलकनपुर में हुई

सीहोर-रेहटी। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा रचनात्मक कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें। रचनात्मकता कार्यों में होनी ही चाहिए। मध्यप्रदेश में वर्ष 2023 में विधानसभा के चुनाव हैं तो वहीं वर्ष 2024 में लोकसभा के चुनाव होना है। इससे पहले भाजपा का अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा सीहोर जिले के सभी बूथों पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की समिति बनाकर तैनात करें। ये बातें सलकनपुर में आयोजित अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सीहोर की तीसरी कार्यसमिति में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कार्तिकेय चौहान ने कही। इससे पहले कार्तिकेय चौहान कार्यसमिति में शामिल होने के लिए सलकनपुर पहुंचे। यहां पर अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनकी भव्य अगवानी की। इसके बाद दीप प्रज्जवलित कर कार्यसमिति की शुरूआत हुई। कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्तिकेय चौहान ने कहा कि प्रदेश में केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा कई जनहितैषी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए पार्टी का मोर्चा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरे और योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करे। इसके लिए गांव-गांव में भी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में भी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी भागीदारी निभाएं।
दृढ़ संकल्प के साथ मैदान में उतरेगा ओबीसी मोर्चा : बनवीर सिंह चंद्रवंशी
सलकनपुर में आयोजित अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की तीसरी कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि ओबीसी मोर्चा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर पूरी ताकत एवं तैयारियों के साथ मैदान में उतरेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य जनसेवा के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तन, मन, धन से पूरी ताकत के साथ पार्टी के कार्यों को करने में जुटे हुए हैं।
ये रहे उपस्थित-
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व अध्यक्ष मप्र वन विकास निगम गुरुप्रसाद शर्मा, कार्तिकेय सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण मीणा, रेहटी नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सलकनपुर मंदिर समिति के सदस्य रामगोपाल टेलर, भगवत सिंह ठाकुर, गजराज सिंह पटेल, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्षद्वय चेतन पटेल, दीपक ठाकुर, सुमित चौहान, विनोद नागर, कैलाश यदुवंशी, अशोक यादव, मुकेश विश्वकर्मा, सोनू चौहान, प्रदीप गौर, प्रेम सिंह यादव, भगवान सिंह पाल, प्रदीप पटैरिया, कैलाश कीर, अंकित चौहान, मंडल अध्यक्ष महामंत्री कमलेश कुशवाहा, जयनारायण जलोदिया, राजेंद्र पवार, संजीव सोनी, रामकृष्ण मीणा, अरविंद मंडलोई, महेश वर्मा, दिनेश पाटीदार, कमलेश मीणा, हेम सिंह मीणा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री युवा मोर्चा व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्तिकेय चौहान ने मरदानपुर शिविर में बांटे प्रमाण-पत्र-
इधर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर हितग्राहियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधनी जनपद पंचायत के तहत आने वाली ग्राम पंचायतें मरदानपुर, सावलखेड़ा, मटठागांव एवं बरखेड़ा के हितग्राहियों के लिए ग्राम पंचायत मरदानपुर में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवा नेता कार्तिकेय चौहान ने भी शिरकत की। शिविर की शुरुआत कन्या पूजा के साथ दीप प्रज्वलन कर हुई। इस दौरान ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र भी बांटे गए। इस मौके पर कार्तिकेय चौहान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार गरीबों, महिलाओं, किसानों सहित सभी वर्गों के हितों के लिए काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे इसके लिए पंचायतों में शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए खुद मुख्यमंत्री भी सक्रिय हैं। इससे पहले मरदानपुर पहुंचे कार्तिकेय चौहान की भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भव्य अगवानी की। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता, अधिकारी-कर्मचारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत मरदानपुर, मटठागाँव, सावलखेड़ा और बरखेड़ा के हितग्राही भी मौजूद रहे।

Exit mobile version