
सीहोर/रेहटी। सीहोर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ सलकनपुर में 29 से 31 मई तक चलने वाले तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव की शुरूआत विभिन्न प्रतियोगिताओें के साथ हुईं। इस दौरान प्रतिभागियों नेे एक से बढ़कर एक रंगोेली एवं कलश बनाकर यहां मौजूद लोगों का दिल जीता। प्रतिभागियों का उत्साहबर्धन करने के लिए मुख्यमंत्री के पुत्र एवं युवा नेता कार्तिकेेय सिंह चौैहान, सांसद रमाकांत भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौैजूद रहे।
देवीलोक महोत्सव के पहले दिन 29 मई को सलकनपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं बलिकाओं ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में 1425 टीमों से कुल 9280 प्रतिभागियों ने भाग लिया। महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा बनाई गई इन सुंदर रचनाओं का जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियोें ने अवलोकन किया। इस दौरान तेज धूप और भीषण गर्मी भी प्रतिभागियों का उत्साह कम नहीं कर पाई। देवी लोक महोत्सव के पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में बालिकाओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। तेज धूप और भीषण गर्मी भी इनका उत्साह कम नहीं कर पाई। देवीलोक महोत्सव में दोपहर 2 बजे से प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुई। इससे पहले यहां पहुंची प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया। इसके लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता, कलश एवं पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता, मिट्टी के दिए सजाओ प्रतियोगिता, बालिकाओं के लिए माता का श्रृंगार प्रतियोगिता तथा महिला भजन मंडल द्वारा भजन प्रतियोगिता में बालिकाओं एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
श्रृंगार प्रतियोगिता में बालिकाओं में दिखी देवी के स्वरूपों की झलक-
देवीलोक महोत्सव के पहले दिन माता का श्रृंगार प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नन्हीं-नन्हीं बालिकाओं को माता के नौ स्वरूपों में सजाया गया। माता के स्वरूपों में प्रतियोगिता में शामिल हुई इन बालिकाओं में बहुरंगी परिधानों में देवी का स्वरूप परिलक्षित हो रहा था। कार्यक्रम स्थल पर इन बालिकाओं के अद्भुत श्रृंगार को देखकर मानों ऐसा प्रतीत हो रहा था कि देवी मां साक्षात प्रकट हो गई हैं। देवी स्वरूप में सजी बालिकाओं के चेहरे की मंद-मंद मुस्कान से बालिकाओं में देवी के स्वरूप की झलक देखते ही बन रही थी।
आकर्षक रंगोली बनाकर बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा –
देवीलोक महोत्सव में रंगोली प्रतियोगिता में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने रंगों के माध्यम से आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में किन्हीं बालिकाओं ने भगवान शिव की पिंडी त्रिशूल और डमरू, किसी ने भारत माता तो किन्हीं बालिकाओं ने फूलों की आकृति की सुंदर-सुंदर रंगोली बनाई। विभिन्न रंगों से बनाई गई इन रंगोलियों ने आसपास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
51 हजार दियों की रोशनी से बना देवीलोक-
देवीलोक महोत्सव के पहले दिन आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाम को 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। प्रज्वलित दीपों से देवी लोक विजयासन धाम सलकनपुर लिखा।
महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम के लिए हुई बैठक-
देवीधाम सलकनपुर में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव में अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। देवी लोक महोत्सव में 31 मई को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान शामिल होंगे और देवी लोक की आधारशिला रखेंगे। देवी लोक महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सांसद रमाकांत भार्गव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा कि ये बडे़ सौभाग्य की बात है कि हम सब की आराध्य देवी मां विजयासन के दरबार में महाकाल लोक की तर्ज पर देवी लोक बनने जा रहा है। इसका मुख्य कार्यक्रम 31 मई को आयोजित होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से देवीधाम सलकनपुर में बड़ी संख्या में पहुंचकर देवीलोक महोत्सव की आधारशिला रखने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में कार्तिकेय सिह चौहान ने कहा कि सलकनपुर में देवीलोक का बनना बड़े हर्ष और सौभाग्य की बात है। देवीलोक से विजयासन धाम सलकनपुर को एक अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने भी इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की सभी नागरिकों से अपील की है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इधर देवीलोक महोत्सव को लेकर भैरूंदा में भी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कार्तिकेय चौहान ने कहा कि ये बडे़ गर्व की बात है कि हम सब की आराध्य देवी विजासन मां का भव्य दरवार महाकाल लोक की तर्ज पर देवीलोक बनाया जा रहा है। इसका मुख्य कार्यक्रम 31 मई को आयोजित होगा। देवीधाम सलकनपुर में बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।