Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

देवीलोक महोत्सव : घर-घर दे रहे पीले चावल एवं चुनरी, गांव-गांव पहुंच रहा प्रचार रथ

- बुदनी विधानसभा सहित जिलेभर में घूम रहे प्रचार रथ, भव्य आयोजन की चल रही तैैयारियां

रेहटी। 29 से 31 मई तक सलकनपुर स्थित मां विजयासन धाम पर होने वाले देवीलोेक महोेत्सव को लेकर जहां भव्य स्तर पर तैयारियां चल रही हैैं तो वहीं ज्यादा से ज्यादा लोग इस आयोजन में पहुंचे। इसके लिए बुदनी विधानसभा सहित सीहोर जिलेभर में चरण पादुका लेकर प्रचार रथ भी गांव-गांव पहुंच रहे हैं। महोत्सव को लेकर रेहटी नगर परिषद द्वारा घर-घर जाकर नगरवासियोें को पीलेे चावल एवं चुनरी भी दी जा रही है। इसके साथ ही नगरवासियोें से अपील की जा रही हैै कि वेे ज्यादा से ज्यादा संख्या में सलकनपुर पहुंचे एवं देवीलोक महोत्सव में शामिल होकर क्षेत्र की गरिमा बढ़ाएं। इसकेे लिए नगर परिषद का अमला जुटा हुआ है।
सगौनिया पहुंचा प्रचार रथ, हुई भव्य अगवानी-
देवीलोक महोेत्सव के लिए प्रचार रथ रेहटी तहसील की ग्राम पंचायत सगौनिया पहुंचा। यहां पर प्रचार रथ की भव्य तरीके से अगवानी की गई। रथ के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं एवं कन्याएं कलश लेकर पहुंची। इस दौरान गांव में भव्य शोेभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान प्रचार रथ के साथ-साथ महिलाएं एवं कन्याएं कलश लिए चल रहीं थीं तोे वहीं वे मातारानी के भजन भी गा रही थीं। रथ के आगे-आगेे डीजे भी भजनों के साथ चल रहा था। ग्राम पंचायत की सरपंच सरोज मुकाती, सरपंच प्रतिनिधि गोपाल मुकाती, सचिव लखन मालवीय सहित ग्रामवासियों ने प्रचार रथ में सवार मां विजयासन की चरण पादुका पूजन की। इस दौरान जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिर-
तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव को लेकर तैयारियां जारी हैं। इस दौरान सलकनपुर में अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। देवीलोक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे और महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर में बनने जा रहे देवीलोक की आधारशिला रखेंगे। सलकनपुर में आयोजित होने वाले इस देवी लोक महोत्सव के पूर्व गांव-गांव तथा शहरों में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। देवी लोक महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। देवी मंदिर एवं मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। इस दौरान मंदिर, सीढ़ी मार्ग, वाहन मार्ग, विश्राम गृह, मंदिर परिसर में स्थित गार्डन तथा वृक्षों को भी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। देवी लोक महोत्सव को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। नागरिक अपने त्यौहारों की भांति ही देवीलोक महोत्सव को भी हर्षाेल्लास से मनाने के लिए लालायित दिखाई दे रहे हैं। देवी लोक महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए भ्रमण कर रहे प्रचार रथ के साथ बुजुर्गों तथा महिलाओं के साथ ही नन्हीं-नन्हीं बालिकाएं भी सिर पर देवी का कलश लिए और हाथों में मां के नाम की चुनरी लेकर यात्रा में शामिल हो रही हैं।
दीवार लेखन तथा मुनादी कर किया जा रहा प्रचार-
देवीधाम सलकनपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव का जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। दीवार लेखन के माध्यम से चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, चलो सलकनपुर 31 मई जैसे नारों से लोगों को देवीलोक महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही माइक से मुनादी कराकर भी लोगों को देवीलोक महोत्सव की जानकारी दी जा रही है।

देवीलोक महोत्सव में शामिल होंगे एक लाख से अधिक श्रद्धालु
देवीधाम सलकनपुर में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सलकनपुर में अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक आयोजित कर देवीधाम सलकनपुर में देवीलोक महोत्सव के लिए चल रही तैयारियों एवं अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से देवीलोक महोत्सव के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि देवीलोक महोत्सव में एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के आने एवं उनके बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने देवी लोक महोत्सव में नागरिकों को पेयजल के लिए मुख्य स्थानों पर पानी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव में भारी संख्या में नागरिकों के शामिल होने से यातायात बाधित न हो और सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े किए जाए। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने 29 एवं 30 मई को आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए बैठक तथा आने-जाने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाए समय से पूर्व पूरी करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के आगमन से लेकर उनके सुरक्षित घर वापसी तक के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से संपादित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, अपर कलेक्टर ब्रजेश सक्सेना तथा संयुक्त कलेक्टर सतीश राय सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nepražte se a nerozpadněte: Jak připravit mražené řízky na pánvi" Jak dobře usmažit vejce: netradiční metoda, kterou zná jen malokdo Jak zacházet, když se zrcadlo neustále mlží: Osvědčené tipy a Okroshka s rýží v západním stylu: levný lék s rychlými