
रेहटी। नवरात्रि के अवसर पर मां विजासन धाम सलकनपुर में दर्शन केे लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु-भक्त पहुंचे। रामनवमीं पर भी हजारों की संख्या मेें लोगों ने पहुंचकर मां विजासन धाम के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य मनाया। इस दौरान लंबी-लंबी लाइनों में लगभर भक्तों ने मातारानी के दर्शन किए। इधर श्रीरामनवमीं के अवसर पर भी जगह-जगह भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। इससे पूरा माहौैल राममय नजर आया।
नौ दिनोें तक रही बड़ी संख्या में भीड़भाड़-
नवरात्रि के अवसर पर नौ दिनोें तक सलकनपुर में बड़ी संख्या मेें लोग दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान पदयात्री भी बड़ी संख्या मेें दर्शन के लिए आए। पदयात्रियों के लिए रास्तेेभर जगह-जगह लोेगोें ने निःशुल्क लंगर भी लगाए। इस दौैरान फलाहार भी उपलब्ध कराया। श्रद्धालु-भक्तोें की सुरक्षा कोे लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस टीमें लगाई गईं थी। इस दौरान नौै दिनोें तक मां विजासन की जहां विशेष पूजा अर्चना हुई तोे वहीं कई श्रद्धालुओं ने मां विजासन के धाम पर जौत भी जलाई।
पॉवरमेेक द्वारा की गई जलसेवा-
पॉवरमेक प्रोजेक्ट लिमिटेेड द्वारा नौ दिनोें तक सलकनपुर में निःशुल्क जलसेवा कार्य किया गया। पॉवरमेेक कंपनी द्वारा यूं तो हर वर्ष नवरात्रि में नौै दिनोें तक यह पुण्य कार्य किया जाता हैे, लेकिन इसके अलावा भी समय-समय पर कंपनी द्वारा कई सेवा कार्य किए जाते हैैं। इनमेें सलकनपुर में सफाई अभियान, रक्तदान शिविर, नर्मदा नदी में सफाई अभियान सहित कई अन्य सेेवाकार्य कराए जातेे हैं।
रामनवमी पर निकाली भगवा बाइक रैली-