देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी छात्राओं, बेटियों को निशुल्क दिखाएंगे “द केरला स्टोरी”

आष्टा। देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी मंगलवार को आष्टा क्षेत्र की कॉलेज-स्कूल की छात्राओं बेटियों बहनों को निशुल्क “द केरला स्टोरी” फिल्म दिखाएंगे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को शाम 5 बजे सभी बहने-बेटियां नगर के अंशय चित्रालय में एकत्रित होंगी तथा यहां पर सांसद  महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ द केरला स्टोरी फ़िल्म निशुल्क दिखाएंगे। भाजपा नगर मंडल ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अंशय चित्रालय पहुंचे।

Exit mobile version