
सीहोर। हित चिंतक महा अभियान को लेकर राम के फूल गार्डन गणेश मंदिर के पास विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक रखी गई। बैठक में मध्य भारत प्रांत सहमंत्री सुनील कुमार शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रांत सह मंत्री शर्मा ने बताया कि जिले के प्रत्येक गांव-गांव तक, प्रत्येक घर तक विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता बनाए जाएंगे। बैठक में विभाग सहमंत्री गोपाल राठी एवं विभाग समरसता प्रमुख मोहन भाटी एवं सीहोर जिला अध्यक्ष जगदीश कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष पं मोहितराम पाठक, जिला उपाध्यक्ष रेवाशंकर जाट, जिला मंत्री राकेश कुमार विश्वकर्मा, जिला सहमंत्री कमलेश, जिला सहमंत्री मंगलेश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष महेश मेवाड़ा, जिला सह संयोजक आशीष सिसोदिया, जिला मठ मंदिर प्रमुख धीरज ठाकुर, जिला सुरक्षा प्रमुख राकेश ठाकुर, जिला गोरक्षा प्रमुख जितेंद्र नारोलिया, जिला विधि प्रमुख सचिन तिवारी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख आलेख राज राठौर, जिला विशेष संपर्क प्रमुख नीरज चौरसिया, जिला सत्संग प्रमुख महेश शर्मा, जिला समरसता प्रमुख मुकेश पाटीदार एवं दसों प्रखंड समिति के दायित्वान पद अधिकारियों की उपस्थिति रही।