News

मप्र के दिव्यांश ने स्वर्ण सहित कुल पांच पदक जीते

30वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू चौंपियनशिप का समापन

भोपाल। राजधानी में खेली जा रही 30वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू चौंपियनशिप में मप्र ने बुधवार को मप्र टीम के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मप्र ने एक स्वर्ण पदक, दो रजत व दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते। इस तरह मप्र के दल ने इस चौंवियनशिप में मप्र अब तक तीन स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य सहित कुल नौ पदक जीत चुका है।
मप्र वुशू संघ के तत्वावधान में पुलिस अकादमी के भौरी स्थित परिसर में यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। बुधवार को मप्र के दिव्यांश गुप्ता ने पुरुष वर्ग में व्यक्तिगत डबल वैपन रुटिन के इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में मणिपुर के खिलाड़ी ने रजत व एसएससीबी के खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीते। दिव्यांश ने मंगलवार को भी दो पदक जीते थे। इसे इवेंट के महिला वर्ग में मप्र की पूर्णिमा रजक ने रजत पदक जीता। मणिपुर की पुष्पा देवी ने स्वर्ण व कर्नाटक की कुसुम ने कांस्य पदक जीता। पूर्णिमा रजक ने भी मंगलवार को स्वर्ण पदक जीता था।
दाउसू पुरुष वर्ग में रोहित जाधव ने प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। इस इवेंट में एसएसएसीबी के सूरज सिंह व शशि तमांग ने रजत पदक जीता। जांसू महिला वर्ग में मप्र के खाते में दो पदक आए। भूरक्षा दुबे ने रजत पदक व साक्षी जाटव ने कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में अरुणांचल प्रदेश की मर्सी एनगोमेन ने स्वर्ण पदक जीता।
मप्र वुशू संघ की सचिव सारिका गुप्ता ने बताया कि हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने बताया कि इस चौंपियनशिप में देश भर 42 राज्य व यूनिट के 1200 से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी चौम्पियनशिप का औपचारिक समापन 9 दिसंबर को सायंकाल 3रू00 बजे पुलिस अकादमी भौरी, भोपाल में करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Добро пожаловать на наш сайт! Здесь вы найдете множество полезных лайфхаков, интересных кулинарных рецептов и полезных статей про огород. Мы делимся с вами лучшими советами по уходу за растениями, секретами сохранения урожая и оригинальными идеями для приготовления вкусных блюд из свежих овощей и фруктов. Погрузитесь в мир полезных знаний и вдохновляющих идей вместе с нами! Krompir in meso za hrustljavo jed: pravilna priprava Gordon Ramsay odkriva skrivnost popolnega mešanja Naravno čistilno sredstvo: Vaš Magnetne nevihte 27. avgusta: Topli recepti za stopljeni okus slanine v ustih: 3 recepti Kako rešiti preveč soljene kotlete: triki izkušenih Enostaven način priprave Добро дошли на наш сајт! Овде можете наћи многе корисне лајфхакове, рецепте за укусна јела и савете за успешно гајење поврћа у вашем огороду. Истражите наше статије и научите нове трикове који ће вам олакшати свакодневни живот. Не чекајте, почните да уживате у свету кулинарике и баштовања одмах!