Newsग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशविशेषसीहोर

डॉ. अमिता माहोर हुईं दो राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

डॉ. अमिता माहोर हुईं दो राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

भोेपाल। राजधानी के ओरिएंटल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी की डायरेक्टर डॉ. अमिता माहोर को राष्ट्रीय स्तर के अवार्डों सेे सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में जहां उन्हें ग्लोबल बिजनेस आइकॉन-2022 के अवार्ड से सम्मानित किया गया तो वहीं उन्हें हाल ही में एजुकेशन आईकॉन अवॉर्ड-2022 से भी सम्मानित किया गया था। यह दोनों सम्मान तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान को दृष्टिगत रखते हुए प्रदान किए गए हैं।
डॉ. अमिता माहोर की प्रारंभिक शिक्षा प्रदेश के एक छोटे से कस्बे डबरा से प्रारंभ हुई। स्कूल के दिनों से ही उनकी रूचि तकनीकी विषयों एवं शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद डॉ. अमिता माहोर ने एमआईटीएस ग्वालियर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल से एमटेक एवं पीएचडी की उपाधि ग्रहण की एवं विगत 22 वर्षों से वह मध्यप्रदेश के विभिन्न तकनीकी संस्थाओं में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषयों से संबंधित अध्यापन एवं प्रबंधन कार्यों में संलग्न हैं। डॉ. अमिता माहोर की इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन एवं शिक्षक समुदाय द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zašifrovaný obraz: Uvidí len malokto Mušite mať Nevyriešiteľná hádanka pre novoročnú náladu: Musíte nájsť hraciu Fascinujúca logická Úloha pre ľudí s extrémnym zrakom: Nájdite Kde je skutočný pes: náročná hádanka, ktorú vyriešite za