Newsबुदनीसीहोर

धूमधाम से मनाया दशहरा, शामिल हुए सांसद रमाकांत भार्गव एवं युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान

बुधनी। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का विजयादशमी पर्व बुधनी के दशहरा मैदान पर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव, युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने दशहरा महोत्सव में शामिल होकर राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन देखा। इसके बाद दशहरा मैदान पर रावन दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर सहित आसपास के क्षेेत्र के लोग भी शामिल रहे। इसके बाद रंगारंग आतिशबाजी की गई। रावण दहन के बाद क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव, युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान ने भगवान श्रीराम का राज्य अभिषेक किया। सांसद रमाकांत भार्गव और कार्तिकेय सिंह चौहान ने सभी क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी, वहीं मध्यप्रदेश में इंदौर के मशहूर सिंगर किशन भगत ने एक से बढ़कर एक भजनों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को लेकर हिंदू उत्सव समिति संरक्षक राजेंद्र सिंह राजपूत और अध्यक्ष विनोद शिवहरे एवं उनकी टीम ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अर्जुन मालवीय, वरिष्ठ नेता विजय सिंह, आजाद सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन मालवीय, तुलसीराम मसानिया, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष विनोद शिवहरे, लेखराम यादव, सतीश गुप्ता, किशन मालवीय, धीरेंद्र तिवारी, चंदन सिंह राजपूत, मनीष बाजपेई, पवन चंद्रफेरी, रिंकू यादव, मांगीलाल यादव, प्रवीण चौहान, प्रभात भदौरिया, यशवंत सिंह चौहान, नीलेश मालवीय, श्रीकांत शर्मा सहित गणमान्य नागरिक और नगरवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jenius dokáže najít chybu v kresbě za Pouze ti, kteří mají bystrý zrak, Najděte slovo kakao za 8 sekund: Úžasný optický Najděte psa za 10 HÁDANKA: Dokážete Pouze 1 procento lidí s Hádanka pro ty, kteří mají dokonalý zrak: Musíte najít Optický klam: Slovo sova musíte najít za 6