
सीहोर। विधानसभा चुनाव के लिए अब सीहोर जिले की चारों विधानसभा सीटों से भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है। नामांकन दाखिल करने के पहले दिन भाजपा ने भी अपनी सूची जारी करते हुए आष्टा से इंजीनियर गोपाल सिंह को टिकट दिया है। इसके बाद गोपाल सिंह चुनावी अखाड़े का पहला मुकाबला तो जीत गए हैं, लेकिन उन्हें फाइनल मुकाबला जीतने के लिए जमकर पसीना भी बहाना पड़ेगा। भाजपा ने आष्टा से विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय का टिकट काट दिया है। आष्टा से कांग्रेस ने कमल चौहान को पहले ही टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। कमल चौहान आष्टा की प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी छोेड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
सीहोेर जिले के चुनावी अखाड़े केे लिए भाजपा-कांग्रेस के ’पहलवान’ तय हो चुके हैं और उन्होंने चुनावी मैदान भी पकड़ लिया है। अब नवरात्रि के बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। अब तक भाजपा ने सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा सीट को होल्ड पर रखा था। यहां पर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए एवं जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर गोपाल सिंह पर भाजपा ने विश्वास जताया है। इस बार विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय का टिकट काट दिया गया है। वे भी यहां से अपनी प्रबल दावेदारी जता रहे थे, लेकिन इस बार उनका विरोध भी जमकर था। इसके चलतेे पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के रघुनाथ सिंह मालवीय के सामने कांग्रेस से इंजीनियर गोपाल सिंह ही मैदान में थे।
इंजीनियर गोपाल सिंह चख सकते हैं जीत का स्वाद-
सीहोेर जिले में इनके बीच कड़ा मुकाबला
विधानसभा भाजपा कांग्रेस
सीहोर सुदेश राय शशांक सक्सेना
इछावर करण सिंह वर्मा शैलेंद्र पटेल
बुधनी शिवराज सिंह चौहान विक्रम मस्ताल शर्मा
आष्टा इंजीनियर गोपाल सिंह कमल चौहान