Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

आष्टा के चुनावी अखाड़े में इंजीनियर गोपाल सिंह ने पहला मुकाबला जीता

आष्टा से भाजपा ने कांग्रेस के कमल चौहान के सामने इंजीनियर गोपाल सिंह को उतारा

सीहोर। विधानसभा चुनाव के लिए अब सीहोर जिले की चारों विधानसभा सीटों से भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है। नामांकन दाखिल करने के पहले दिन भाजपा ने भी अपनी सूची जारी करते हुए आष्टा से इंजीनियर गोपाल सिंह को टिकट दिया है। इसके बाद गोपाल सिंह चुनावी अखाड़े का पहला मुकाबला तो जीत गए हैं, लेकिन उन्हें फाइनल मुकाबला जीतने के लिए जमकर पसीना भी बहाना पड़ेगा। भाजपा ने आष्टा से विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय का टिकट काट दिया है। आष्टा से कांग्रेस ने कमल चौहान को पहले ही टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। कमल चौहान आष्टा की प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी छोेड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
सीहोेर जिले के चुनावी अखाड़े केे लिए भाजपा-कांग्रेस के ’पहलवान’ तय हो चुके हैं और उन्होंने चुनावी मैदान भी पकड़ लिया है। अब नवरात्रि के बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। अब तक भाजपा ने सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा सीट को होल्ड पर रखा था। यहां पर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए एवं जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर गोपाल सिंह पर भाजपा ने विश्वास जताया है। इस बार विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय का टिकट काट दिया गया है। वे भी यहां से अपनी प्रबल दावेदारी जता रहे थे, लेकिन इस बार उनका विरोध भी जमकर था। इसके चलतेे पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के रघुनाथ सिंह मालवीय के सामने कांग्रेस से इंजीनियर गोपाल सिंह ही मैदान में थे।

इंजीनियर गोपाल सिंह चख सकते हैं जीत का स्वाद-
आष्टा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर कांग्रेस वर्ष 1985 के विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार जीत का स्वाद चखने की जद्दोजहद में है, लेकिन हर बार कांग्रेस कोे यहां से हार का ही सामना करना पड़ा है। वर्ष-2008, वर्ष-2013 और वर्ष-2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से इंजीनियर गोपाल सिंह ही यहां से प्रत्याशी रहे हैैं, लेकिन हर चुनाव मेें उन्हें भाजपा प्रत्याशियों से हार का सामना करना पड़ा है, लेेकिन इस बार त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और भाजपा ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष भी बनाया था। इसके बाद से ही वे लगातार आष्टा विधानसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी तैयारियोें में भी सक्रिय थे। हालांकि आष्टा से कैलाश बगाना, सोनू गुणवान सहित विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय भी लगातार सक्रिय थेे, लेकिन इस बार इंजीनियर गोपाल सिंह की लॉटरी लग गई है। अब संभावनाएं जताई जा रही है कि वे यहां से जीत का स्वाद चख सकते हैं।
सीहोेर जिले में इनके बीच कड़ा मुकाबला
विधानसभा            भाजपा                        कांग्रेस
सीहोर                    सुदेश राय                     शशांक सक्सेना
इछावर                   करण सिंह वर्मा             शैलेंद्र पटेल
बुधनी                     शिवराज सिंह चौहान      विक्रम मस्ताल शर्मा
आष्टा                      इंजीनियर गोपाल सिंह    कमल चौहान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tra diario cartaceo e post online cambia il modo di raccontarsi, ma entrambi custodiscono idee e momenti personali. Vale la pena approfondire questo tema. quel piccolo sintomo ignorato in Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche senza Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, invece persino le bordure fiorite In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni scegliere il Quasi tutti confondono i dopo il caffè otto bicchieri bastano quattro pesci battono le sardine Hai questo raro gruppo sanguigno? Notti agitate: cosa Piccole distrazioni, meno freni mentali L'aceto fa brillare il Sembra innocuo, ma nasconde rischi A volte basta una piccola scelta, come il modo in cui si chiude un paragrafo, per cambiare il tono di un blog. Da lì, anche le esperienze più quotidiane trovano spazio e diventano una voce riconoscibile.