Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

किसान की बेटी तनीशा राय ने बढ़ाया सीहोर का मान, जीता गोल्ड मैडल

- अहमदाबाद में आयोजित हुई अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो चैम्पियनशिप

सीहोर। सीहोर नगर का नाम एक बार फिर से खेलों की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हुआ है। दरअसल इस बार ये उपलब्धि दिलाई है सीहोर निवासी तनीशा राय ने, जिन्होंने अहमदाबाद के वीर सांवरकर स्टेडियम में आयोजित हुई अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो चैम्पियनशिप में 67 किलोग्राम में गोल्ड मैडल जीता है। इस उपलब्धि पर सीहोरवासियों में जश्न का माहौल है तो वहीं परिवार में भी खुशियां मनाई जा रही हैं।
सीहोर के कलार मोहल्ला निवासी किसान राजेश राय एवं रूकमणि राय की बेटी तनीशा राय ने अहमदाबाद में अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर सीहोर नगर सहित जिलेवासियों का गौरव बढ़ाया है। कई परेशानियों से जूझते हुए तनीशा ने यह उपलब्धि हासिल की है। वे किसान परिवार से हैं और अब आने वाले दिनों में उनका लक्ष्य एशिया गेम्स में शामिल होना है।
स्टेट में गोल्ड जीतकर ही पहुंचते हैं यहां-
तनीशा राय ने जिस टूर्नामेंट में गोल्ड जीता है उसमें पहुंचने के लिए पहले राज्य स्तर पर भी गोल्ड जीतना जरूर होता है। तनीशा ने पहले स्टेट लेबल पर खेलकर गोल्ड जीता था और अब इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भी गोल्ड जीतकर यह उपलब्धि हासिल की है। तनीशा पढ़ाई में भी अव्वल रहने के साथ अपने खेल पर भी पूरा ध्यान केंद्रित रखती हैं। यही कारण रहा है कि उन्होंने मात्र 20 वर्ष की उम्र में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली है। अब उनका अगला लक्ष्य एशिया में होने वाले टूर्नामेंट पर है।
मजबूत इरादों से हासिल किया मुकाम-
तनीशा राय किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपने खेल के साथ वे पढ़ाई को भी समय देती हैं। हालांकि उन्हें कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन मजबूत इरादों के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने वाली तनीशा के मजबूत इरादों को यह परेशानियां भी नहीं रोक सकीं। अब वे एशिया में होने वाले गेम्स की तैयारियों में जुटेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button