Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

बुधनी विधानसभा: ’शिव’ की हो रही पुकार, ’हनुमानजी’ की भी जय-जयकार

26-27 अक्टूबर को बुधनी में मुख्यमंत्री की आएगी जनआशीर्वाद यात्रा, गांव-गांव घूम रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा

सुमित शर्मा, सीहोर।
सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में ’शिव’ यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हर तरफ पुकार है। बुधनी की जनता की इसी पुकार के लिए वे 26-27 अक्टूबर को बकतरा से लेकर गोपालपुर तक जन आशीर्वाद यात्रा भी लेकर आ रहे हैं। उनकी यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी तैयारियों में जुटी हुई है। इधर ’हनुमानजी’ यानी विक्रम मस्ताल शर्मा की भी गांव-गांव में जय-जयकार हो रही है। वे लगातार बुधनी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भ्रमण करके कांग्रेस पार्टी के लिए मैदानी जमीन तैयार करने में जुटे हुए हैं। उन्हें ग्र्रामीण क्षेत्रोें में भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है।

मुख्यमंत्री की निकलेगी जनआशीर्वाद यात्रा, भाजपा संभालेगी मोर्चा –
विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा में दो दिनों तक जनता के बीच में रहेंगे। हालांकि वे लगातार बुधनी विधानसभा में आतेे रहे हैं, लेकिन इस बार चुनाव को लेकर वे जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। उनकी जन आशीर्वाद यात्रा 26-27 अक्टूबर के लिए तय की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री बकतरा से लेकर गोपालपुर तक जनता से आशीर्वाद मांगेंगे। यात्रा की शुरूआत बकतरा से होगी, इस दौरान बकतरा, शाहगंज, बुधनी, भैरूंदा में मंच सभाओं की तैयारी है। मुख्यमंत्री का सलकनपुर में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम भी तय किया गया है। वे दोनों दिनों तक जनता के बीच रहेंगे। इसके बाद बुधनी विधानसभा से भाजपा नेता, कार्यकर्ता यहां पर चुनावी मोर्चा संभालेंगे। मुख्यमंत्री पहले भी कह चुके हैं कि बुधनी विधानसभा में चुनाव जनता और पार्टी के कार्यकर्ता लड़ेंगे। वे तो प्रदेश की अन्य सीटों पर प्रचार में व्यस्त रहेंगे। इस दौरान सीएम पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान एवं सीएम की धर्मपत्नी साधना सिंह भी बुधनी में प्रचार-प्रसार में जुटेंगी। इससे पहले भाजपा द्वारा बुधनी विधानसभा के रेहटी, भैरूंदा में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी किया जा चुका है। साधना सिंह एवं कार्तिकेय सिंह चौहान ने इन कार्यालयों का शुभारंभ किया था। अब मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंच रहे हैं। उनकी यहां पर पुकार भी हो रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा जुटा रहे जनसमर्थन-
बुधनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करके जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं। वे जहां भी जा रहे हैं हर जगह उनकी जय-जयकार हो रही है। वे गांव-गांव घूमकर अपने एवं कांग्रेस पार्टी के लिए जनसमर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। उनके साथ में कांग्रेस पार्टी के नेता, पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वे सुबह से लेकर देर रात तक चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। शनिवार को भी उन्होेंने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर, लोधड़ी, नयापुरा कुटी, पांगरी, बसंतपुर, आमलापानी, घुटवानी, पिपलानी, फांडकी, सिराली, दोंगलापानी, खजूरपानी, जूनापानी, बेड़ापानी सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उनका गांवों में फूलमाला पहनाकर स्वागत, सत्कार किया गया तो वहीं ’हनुमानजी’ की जगह-जगह जय-जयकार भी हुई। विक्रम मस्ताल शर्मा के साथ में कांग्रेस के नेता भी गांव-गांव जाकर पार्टी के लिए मैदान तैयार करने में लगे हुए हैं। इस दौरान विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने कहा कि इस बार वे कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाएं, ताकि किसानोें का कर्जमाफ हो, युवाओं को रोजगार मिले, महिलाओं के जीवन में बदलाव आए, गरीबों का उत्थान हो, उनका कल्याण हो। इस बार कांग्रेस पार्टी को जिताकर कमलनाथजी को मुख्यमंत्री बनाएं, ताकि प्रदेश को खुशहाली मिले और सबका कल्याण हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tra diario cartaceo e post online cambia il modo di raccontarsi, ma entrambi custodiscono idee e momenti personali. Vale la pena approfondire questo tema. quel piccolo sintomo ignorato in Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche senza Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, invece persino le bordure fiorite In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni scegliere il Quasi tutti confondono i dopo il caffè otto bicchieri bastano quattro pesci battono le sardine Hai questo raro gruppo sanguigno? Notti agitate: cosa Piccole distrazioni, meno freni mentali L'aceto fa brillare il Sembra innocuo, ma nasconde rischi A volte basta una piccola scelta, come il modo in cui si chiude un paragrafo, per cambiare il tono di un blog. Da lì, anche le esperienze più quotidiane trovano spazio e diventano una voce riconoscibile.