Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

दबंगों की धमकी और पुलिस की बदसलूकी से तंग आकर युवक ने लाइव वीडियो में पिया जहर

इंदौर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

सीहोर। जिले के जावर थाना क्षेत्र में एक युवक ने इसलिए जहर पी लिया क्योंकि उसे लगा कि अब उसे कहीं से न्याय नहीं मिलेगा। शिशुपाल ठाकुर नाम के युवक ने अपनी जान देने से पहले एक वीडियो बनाया और कैमरे के सामने ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह अभी इंदौर के अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।
जहर पीने से पहले युवक शिशुपाल ने वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक शिशुपाल कहता नजर आ रहा है कि उसे तीन दबंग अंकुश सिंह, रितेश बागवान और बाबू मोगिया पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे थे। जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस से मदद मिलने के बजाय और ज्यादा प्रताडऩा मिली।
आधी रात को पुलिस की धमकी
शिशुपाल ने वीडियो में अपनी आपबीती सुनाई। उसने आरोप लगाया कि जावर थाना प्रभारी रात के 1 बजे उसके घर पहुंचीं। उन्होंने न सिर्फ उसके पिता के सामने उसे बेइज्जत किया, बल्कि उसे धमकी भी दी कि अब ढाबा चलाकर दिखाना, मैं तेरे घर और ढाबे पर दबिश दूंगी।
शिशुपाल के एक बेटा और एक बेटी
शिशुपाल के दो छोटे बच्चे हैं एक साल का बेटा और चार साल की बेटी है। वीडियो में उसने अपने परिवार और बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि घुट-घुट कर रोज मरने से बेहतर है कि आज हमेशा के लिए खत्म हो जाऊं। वीडियो के अंत में उसने जहर का पैकेट दांत से फाड़ा और उसे पी लिया।
आरोपियों पर मामला दर्ज
आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर ने पुलिस के वाट्सग्रुप पर आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि मामला संज्ञान में है और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार बीती रात ही शिशुपाल और विनोद परमार की शिकायत पर आरोपी रितेश बागवान और बाबू मोंगिया के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 296, 351, 3(5) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि 2 जनवरी को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें तब समझौता हो गया था, लेकिन कल रात फिर से गाली-गलौज और विवाद हुआ, जिसके बाद यह आत्मघाती कदम उठाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button