सीहोर जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन… जानिए क्यों?

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी सीहोर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय इस बार 29 अप्रैल को आने वाला अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपील की है कि वह इस बार 29 अप्रैल को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। जन्मदिन नहीं मनाने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पहलगाम में आतंकवादी घटना हुई है और इस घटना में कई पर्यटकों की जान चली गई है। इस घटना से मन बेहद दुखी है, व्यथित है। इसके कारण उन्होंने फैसला लिया है कि वह इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने यह भी अपील की है कि कोई भी व्यक्ति उनके जन्मदिन पर बैनर, पोस्टर नहीं लगाएं और न ही कहीं पर जन्मदिन का आयोजन करें। यदि कोई ऐसा करना भी चाहता है तो वह किसी गरीब लाचार की मदद करें।
जिलाध्यक्ष रहते हुए होता था जन्मदिन पर भव्य आयोजन –
सीहोर के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय का जन्मदिन 29 अप्रैल को आता है। उनके जन्मदिन पर हर वर्ष उनके समर्थक और भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता आयोजन करते हैं। जगह-जगह केक काटे जाते हैं, बैनर पोस्टर लगाकर जन्मदिन की बधाइयां दी जाती रही हैं, लेकिन इस बार पहलगाम घटना को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपील की है कि कोई भी व्यक्ति उनका जन्मदिन नहीं बना है। इससे उन्हें बेहद खुशी होगी।

Exit mobile version