Newsआष्टासीहोर

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

आष्टा। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने स्थानीय विश्राम गृह पर आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्ष एवं ब्लॉक एवं नगर कार्यकारी अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि आज देश एवं मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्येक नेताओं कार्यकर्ताओं को आम लोगों के अधिकार सुरक्षित करने के लिए मजबूती से संघर्ष करने की आवश्यकता है। केंद्र की तानाशाही मोदी सरकार जो कि संविधान को तोड़कर कांग्रेस द्वारा दिए गए अधिकारों को छीनकर प्रधानमंत्री के चंद पूंजीपति मित्रों की मदद करना चाहती, वहीं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। महंगाई आसमान पर है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आज महंगाई से आम जनता का जीना दुबर हो गया है। ऐसी परिस्थितियों में कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों की जवाबदारी बनती है कि वह अपने से वरिष्ठ का मार्गदर्शन लेते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक मजबूत पोलिंग बूथ से लेकर से सेक्टर मंडलम ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर एक मजबूत टीम खड़ी करना चाहिए। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा जी ने सिद्धीकगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपाल सिंह सोलंकी, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष सर्व श्री देवेंद्र ठाकुर, अनिल वर्मा, कैलाश रावत, डॉ एजाज खान, आष्टा ग्रामीण कोटरी ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन पटेल, नाना खेड़ी एवं कमल सेठ खामखेड़ा बैजनाथ, आष्टा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप आंवले एवं कृपाल सिंह मालवीय, नगर कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर को नियुक्ति पत्र सौंपा। उपरोक्त अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य हरपाल ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब ठाकुर, आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी, सोनकच्छ जनपद अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह तालोद, बने सिंह, वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह वर्मा, मेहरबान सिंह मुंदीखेड़ी, बापुलाल मालवीय, कमल सिंह चौहान, एचआर परमाल, घनश्याम जांगड़ा, जगदीश चौहान, राजकुमार मालवीय, सुनील कटारा, नरेंद्र सिंह भाटी, मनीष खत्री, अरविंद मेवाड़ा, शैलेंद्र राजपूत, महेंद्र गऊंखेड़ी, महेश मेवाड़ा, इंजीनियर महिपाल सिंह ठाकुर, रविंद्र सिंह भाटी, हरेंद्र ठाकुर, शैलेंद्र ठाकुर, रामचरण डावरिया, राजेंद्र सिंह दरबार, रामपुरा दीपक, सिद्दीगंज राहुल जाट टोनी, कोठरी राहुल ठाकुर, आशीष गौतम, बंसीलाल, विजय सोलंकी, लखनलाल वर्मा, मुकेश काजीखेड़ी, अर्जुन, अजय, डॉ लखन सिंह ठाकुर, महमूद अंसारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button