
सीहोर। स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ पर सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले द्वारा वार्ड क्रं. 11 के रहवासियों के साथ डॉ. अम्बेडकर पार्क में झंडावंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर पालिका परिषद सीहोर के पूर्व अध्यक्ष राकेश राय व प्रदेश सचिव मध्यप्रदेश सेवादल कांग्रेस के द्वारा डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान के साथ शान से ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के पश्चात मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से घनश्याम यादव पार्षद, आरती नरेंद्र खंगराले प्रदेश सचिव मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस एवं तत्कालीन पार्षद, शहर कांग्रेस प्रभारी निशांत वर्मा, जिला झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस के अध्यक्ष कमलसिंह सूर्यवंशी, जस्सु गोस्वामी, पन्नालाल खंगराले, फरहीद खान, गुमान सिंह जाटव, तुलसी यादव, राजकुमार सेन, प्रीतम सिलावट, अनिकेत सिलावट, घनश्याम जाटव, रमेश जाटव, कैलाश जाटव, रामगोपाल खंगराले, सुरेश कचनेरिया, विशाल जाटव, संजय महोबिया, आशा गुप्ता, रामकली रेहदास आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।